डोपिंग से बरी होने के बाद इस एथलीट ने 43 सदस्यीय भारतीय टीम में बनाई जगह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2019

नयी दिल्ली। भाला फेंक एथलीट देविंदर सिंह कांग को 21 अप्रैल से दोहा में शुरू होने वाली एशियाई चैम्पियनशिप के लिये 43 खिलाड़ियों की भारतीय टीम में चुना गया। हाल में विश्व संचालन संस्था की एथलीट नैतिकता इकाई द्वारा कांग को डोपिंग के आरोपों से बरी किया गया। मूत्र नमूने में एनाबोलिक स्टेराइड पाये जाने के बाद 30 वर्षीय कांग पर 2017 में अस्थायी निलंबन लगाया गया था। लेकिन हाल में उन्हें एआईयू और वाडा द्वारा डोपिंग आरोपों से बरी कर दिया गया। 

कांग का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 82.16 मीटर का है, लेकिन वह सत्र में डोपिंग के आरोपों के हटाये जाने के बाद दो प्रतियोगिताओं में भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के क्वालीफाइंग मानक 80.75 मीटर तक नहीं पहुंच सके। लेकिन अंतिम समय में उन्हें टीम में शामिल किया गया। इस टीम में स्टार भाला फेंक और राष्ट्रीय रिकार्डधारी नीरज चोपड़ा नहीं होंगे क्योंकि उन्हें कोहनी की चोट लगी है। उन्होंने एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। 

इसे भी पढ़ें: ISSF शॉटगन विश्व कप के फाइनल में जगह नहीं बना पाये कायनान चेनाई

एएफआई ने पहले 21 से 24 अप्रैल तक होने वाली चैम्पियनशिप के लिये 51 सदस्यीय टीम की घोषणा की थी लेकिन 23 खिलाड़ियों का चयन 13 अप्रैल को पटियाला में होने वाले ट्रायल के बाद ही होना था। बुधवार को छंटनी के बाद टीम 43 सदस्यों की कर दी गयी। एशियाई खेलों में 800 मीटर के स्वर्ण पदकधारी मंजीत सुंग चोट के कारण ट्रायल्स में नहीं आ सके, उनकी जगह केरल के मोहम्मद अफजल को चुना गया। 

इसे भी पढ़ें: ESPN इंडिया मल्टी-स्पोर्ट्स अवार्ड में चुने गए साल के ये सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

महिलाओं की चार गुणा 400 मीटर रिले में प्राची को जिस्ना मैथ्यू की जगह टीम में चुना गया। पुरूषों की 400 मीटर बाधा दौड़ के राष्ट्रीय रिकार्डधारी धारून अयासैमी भी चोटिल होने के कारण टीम में नहीं हैं। अनुभवी स्टीपलचेज सुधा सिंह को एएफआई ने चुना था लेकिन पता चला है कि खेल मंत्रालय ने उनके नाम की पुष्टि करने से इनकार कर दिया। विश्वस्त सूत्र ने कहा की एएफआई ने सुधा का दोहा के लिये फ्लाइट टिकट बुक कर लिये थे और फिर से मंत्रालय को उनके नाम की पुष्टि के लिये आग्रह करेगा। महिलाओं की 10,000 मी धाविका संजीवनी जाधव भी टीम में जगह बनाने में सफल रही। 

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi के आरोपों के बीच बोले चिराग पासवान, चुनावी प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का जवाब दें CEC ज्ञानेश कुमार

नेतन्याहू ने अपने भाषण से इस्लामिक देशों में ही करा दी फूट? 77 देशों का वॉकआउट, 4 प्रमुख मुस्लिम बहुल मुल्क अपनी सीट पर जमे रहे, Abraham Accords है वजह?

Mental Health सुधारने में मददगार है Color Therapy, तनाव और डिप्रेशन से दिलाती है राहत

The Vvaan Movie Review | सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फैंटेसी थ्रिलर बहुत सारे आइडियाज़ के बोझ तले दबी