Relationship Tips: ब्रेकअप के बाद पार्टनर की ये हरकतें कर सकती हैं आपको परेशान

By अनन्या मिश्रा | May 16, 2023

किसी भी कपल्स के लिए ब्रेकअप का दौर सबसे मुश्किल होता है। क्योंकि कपल के लिए एक दूसरे के बिना रहने में काफी मुश्किलें होती हैं। वहीं कई ऐसी चीजें होती हैं, जो पार्टनर की याद दिलाता है। अपने पार्टनर के साथ रिलेशनशिप में रहते हुए वह अक्सर ऐसे रुटीन में ढल जाते हैं। जिससे बाहर निकलने में कई बार काफी समय लग जाता है। ब्रेकअप के दर्द से निकलने के लिए अधिकतर लोग खुद को व्यस्त रखने का प्रयास करते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Disrespect Signs । कहीं आपका साथी भी तो नहीं कर रहा आपका अपमान? इन संकेतों से करें पहचान

पार्टनर के बारे में जानने की कोशिश

ब्रेकअप के बाद अधिकतर कपल अपने पार्टनर के बारे में अधिक से अधिक जानना चाहते हैं। जैसे कि वह क्या कर रहा है, या ब्रेकअप के बाद वह खुश हैं, या वह किसी नए रिश्ते में तो नहीं आ गए। ब्रेकअप के बाद अक्सर लोग अपने पार्टनर के बारे में जानकारी रखना चाहते हैं।

सोशल मीडिया के जरिए स्टॉक करना

ब्रेकअप के बाद पार्टनर के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए लोग अक्सर अपने एक्स का सोशल मीडिया अकाउंट चेक करते हैं। या फिर दोस्तों के सोशल मीडिया अकाउंट को स्टॉक करते हैं। फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर अपनी नजर बनाए रखते हैं।  

स्टेटस के स्क्रीनशाट लेना

अक्सर लोग अपने एक्स के व्हॉट्सएप और फेसबुक पर लगाए गए नए स्टेटस का स्क्रीनशॉट लेकर रख लेते हैं। या फिर एक्स कोई तस्वीर या कुछ लिखकर लगाते हैं। तो पार्टनर उनका स्क्रीनशॉट लेकर रख लेते हैं और फिर उनको बार-बार पढ़ते या देखते हैं।

ब्लॉक-अनब्लॉक करना

ब्रेकअप के बाद लोग अक्सर कई अजीब हरकतें भी करते हैं। वह एक्स को सोशल मीडिया पर ब्लॉक तो कभी अनब्लॉक कर देते हैं। वह अक्सर यह काम करते हैं। वह जानने का प्रयास करते हैं कि उनका एक्स अलग हो कर क्या कुछ कर रहा है। 

मैसेज डिलीट करना

ब्रेकअप के बाद लोगों को अपने एक्स की याद आती है। कई बार पार्टनर की याद आने पर उनको मैसेज करते हैं। लेकिन पार्टनर के देखने से पहले मैसेज को डिलीट भी कर देते हैं। कई बार अपने एक्स को मैसेज या फोन कर काफी भला-बुरा भी कह देते हैं।

प्रमुख खबरें

Odisha Heavy Rain: मौसम विभाग ने 16 जिलों में जारी किया अलर्ट, स्कूल बंद

Karti Chidambaram ने Vijay के PM बनने के सपने को नकारा, बोले- फैन क्लब से नहीं बनती सरकार, 272 सीटें जरूरी

Chai Par Sameeksha: नई टीम से Gen Z को साधेगी BJP, क्या Vande Mataram को लेकर बैकफुट पर है Congress?

Gurugram में Rain से थमी वाहनों की रफ्तार, Expressway समेत कई प्रमुख सड़कें जलमग्न