उपचुनाव की बैठक के बाद कांग्रेस में देखी गई गुटबाजी, अरुण यादव के बैठक न पहुचंने पर कांग्रेसी नेताओं ने ली चुटकी

By सुयश भट्ट | Jul 29, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में उपचुनाव को लेकर कांग्रेस की बड़ी बैठक हुई। बैठक में कमलनाथ ने कार्यकर्ताओं और नेताओं को एकजुट होकर जमीन पर काम करने की नसीहत दी। लेकिन अपनी आदतों से मजबूर कांग्रेस की बैठक में एक फिर गुटबाजी देखने को मिली। दरअसल बैठक में खंडवा लोकसभा से प्रबल दावेदार अरुण यादव नहीं पहुंचे थे। जिसके बाद बैठक में मौजूद नेता और विधायक अलग ही तर्क देते हुए नजर आए। 

आपको बता दें कि अरुण यादव के नहीं पहुंचने पर कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि उनके पास कॉलेज और एक हजार एकड़ जमीन है जहां वे खेती करते है। उन्होंने कहा कि शायद वे उसमें व्यस्त होंगे।

सज्जन सिंह वर्मा ने अरुण यादव को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि उन्हें या तो राजनीति पर ध्यान देना चाहिए या अपनी खेती पर। जानकरी मिली है कि  अरुण यादव भोपाल मे ही थे लेकिन उसके बावजूद भी बैठक में नहीं पहुंचे।

इसे भी पढ़ें:कमलनाथ का फूटा दर्द, बताया चुनाव हारने का कारण 

यह भी बताया जा रहा है कि अरुण यादव निर्दलीय विधायक सुरेन्द्र सिंह शेरा की कमलनाथ से हुई मुलाकात से नाराज हो गए है। दरअसल एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जहां सुरेन्द्र सिंह शेरा अपनी पत्नी के लिए खंडवा से टिकट की मांग कर रहे हैं। दरअसल सुरेन्द्र सिंह शेरा वो विधायक है जो बीजेपी सरकार को समर्थन दे रहे है लेकिन टिकट कांग्रेस से पत्नी के लिए मांग रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Punjab Polls 2027: AAP शनिवार को जारी करेगी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

ISRO ने GSLV रॉकेट से NVS-03 उपग्रह अंतरिक्ष में भेजा, NavIC को मिलेगी मजबूती

Delhi Weather: बारिश से लुढ़का पारा, 75 साल में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज

Foreign Secretary Vikram Misri ने कहा, कुछ देश आतंकवाद को नीति के साधन के तौर पर साध रहे