बाईपास सर्जरी के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, सेहत में हो रहा सुधार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 01, 2021

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बृहस्पतिवार को कहा कि हृदय की बाईपास सर्जरी के बाद उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है। उन्होंने चिकित्सकों एवं देखरेख करने वालों को धन्यवाद दिया। राष्ट्रपति ने कहा कि वह देशभर और विदेशों से नागरिकों एवं नेताओं के संदेशों से अभिभूत हैं जिनमें उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई है। कोविंद ने कहा, ‘‘इसके लिये आप सभी का शब्दों के माध्यम से आभार प्रकट करना कठिन है।’’ उल्लेखनीय है कि कोविंद (75) की मंगलवार को नयी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में हृदय की बाईपास सर्जरी हुई थी। राष्ट्रपति भवन के ट्वीट में कहा गया है, ‘‘बाईपास सर्जरी के बाद मेरी स्थिति में अच्छा सुधार हो रहा है। डॉक्टरों, देखरेख करने वालों के अद्भुत समर्पण के लिये धन्यवाद। मैं देशभर और विदेशों से नागरिकों एवं नेताओं के संदेशों से अभिभूत हूं जिन्होंने मेरे जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की। आप सभी का शब्दों के माध्यम से आभार प्रकट करना कठिन है। ’’ विगत शुक्रवार की सुबह सीने में परेशानी के कारण राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को स्वास्थ्य जांच के लिये सेना के अस्पताल (आर एंड आर) ले जाया गया था।

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana