मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के कोरोना संक्रमित होने के बाद अब गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा सहित चार मंत्री संभालेंगे मोर्चा

By दिनेश शुक्ल | Jul 25, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद उन्होनें सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए अपना संदेश लोगों को दिया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद पूरे प्रदेश में सख्ते में है और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहा है। मुख्यमंत्री के कोरोना संक्रमित होने की खबर मिलते ही राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी ट्वीट कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस दौरान अपने संदेश में कहा कि, मैं यथासंभव अब वीडियो कांफ्रेंसिंग से कोरोना की समीक्षा करने का प्रयास करूंगा और मेरी अनुपस्थिति में यह बैठक गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, नगरीय विकास एवं प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह, स्वास्थ्य शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग और स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभु राम चौधरी करेंगे।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 736 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 26,210 पर पहुंची

मुख्यमंत्री शिवराज  सिंह चौहान ने प्रदेशवासीयों को दिए अपने संदेश में लिखा कि- मैं कोरोना पॉजिटिव हो गया हूं। मेरी सभी साथियों से अपील है कि जो भी मेरे संपर्क में आए हैं वह अपना कोरोना टेस्ट करवा लें। मेरे निकट संपर्क वाले कोरेंनटाइन में चले जाएं। मैं कोरोना गाइड लाइन का पूरा पालन कर रहा हूं। डॉक्टर की सलाह के अनुसार स्वयं को कोरेनटाइन करूंगा और इलाज कराऊंगा। मेरी प्रदेश की जनता से अपील है कि सावधानी रखें, जरा सी असावधानी कोरोना को निमंत्रण देती है। मैंने कोरोना से सावधान रहने के हर संभव प्रयास किए लेकिन समस्याओं को लेकर के लोग मिलते ही थे। मेरी उन सब को सलाह है कि जो मुझसे मिले वह अपना टेस्ट करवा ले। कोरोना से घबराने की जरूरत नहीं है। कोरोना का समय पर इलाज होता है तो कोरोना बिल्कुल ठीक हो जाता है। मैं 25 मार्च से प्रत्येक शाम को कोरोना की समीक्षा बैठक करता रहा हूँ। 

मैं यथासंभव अब वीडियो कांफ्रेंसिंग से कोरोना की समीक्षा करने का प्रयास करूंगा और मेरी अनुपस्थिति में यह बैठक गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, नगरीय विकास एवं प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह, स्वास्थ्य शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग और स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभु राम चौधरी करेंगे। मैं स्वयं भी कोरेण्टाइन रहते हुए इलाज के दौरान प्रदेश में कोरोना नियंत्रण के हर संभव प्रयास करता रहूंगा। आप सब सावधान रहें, सुरक्षित रहे और गाइडलाइन का पालन जरूर करे।

इसे भी पढ़ें: भोपाल हुआ 04 अगस्त 2020 तक टोटल लॉक डाउन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कोरोना पॉजिटिव आने से पहले उनके कैबिनेट में शामिल मंत्री अरविंद भदौरिया भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत और मंत्री अरविंद भदौरिया मध्य प्रदेश के राज्यपाल रहे लालजी टंडन की अंतेष्ठि में शामिल होने एक साथ लखनऊ गए थे। जिसके बाद मंत्री अरविंद भदौरिया की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम मुख्यमंत्री निवास पहुँच गई उनके स्वास्थ्य की जाँच करेगी।  

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला