Covid-19 In Pakistan: चीन के बाद पाकिस्तान पर कहर बनकर टूट सकता है कोरोना, ज्यादातर लोगों को लगी है Made in China वाली वैक्सीन

By अभिनय आकाश | Dec 28, 2022

चीन में कोरोना से हाहाकार मचा हुआ है। चीन में कोरोना के विस्फोट से पड़ोसी देश टेंशन में हैं। चीन को अपना सबसे करीबी दोस्त बताने वाला पाकिस्तान आज कल वहीं की वजह से टेंशन में है। पाकिस्तान को खौफ सता रहा है कि चीन में कोरोना के जिस वैरिएंट ने तबाही मचाई है वो पाकिस्तान पर भी कहर बनकर टूट सकता है। पाकिस्तानी सरकार अपने आवाम को आने वाले संकट से आगाह कर रही है। वहीं पाकिस्तान के स्वास्थ्य अधिकारी चीन सहित कुछ देशों में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के नए संस्करण को देश में आने से रोकने के लिए तैयार नहीं दिख रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: चीन ने सीमा पार रेलवे लाइन की व्यवहार्यता अध्ययन के लिए नेपाल में विशेषज्ञों की टीम भेजी

उन्होंने कहा कि हम स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए हैं। यह एक तथ्य है कि चीन में अचानक कोविड का प्रसार देखा गया है क्योंकि वहां सख्त प्रतिबंध थे और इन प्रतिबंधों को अचानक हटाने से वायरस फैल गया। खान ने दावा किया कि टीकाकरण के कारण पाकिस्तान के नागरिकों का रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर है। पाकिस्तानी के नेशनल कमांड एंड ऑपरेशन सेंटर के अधिकारी दावा कर रहे हैं कि पाकिस्तान में 90 फीसदी आबादी को वैक्सीन की डोज मिल चुकी हैं। पाकिस्तान ने चीन से मिली वैक्सीन का इस्तेमाल वैक्सीनेशन में किया था।

प्रमुख खबरें

ISSF World Cup में Swapnil Kusale और सरबजोत सिंह संभालेंगे भारतीय दल की कमान

UP के 18 शहरों में दौड़ेंगी 1,725 AC Electric Buses, कैबिनेट ने दी मंजूरी

मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, केंद्र और दिल्ली पुलिस को मेट्रो और ट्रेनों पर लगी पूर्ण रोक हटाने का SC ने दिया निर्देश

सर्वपितृ अमावस्या पर इन 4 जगहों पर जलाएं दीपक, 10 अक्टूबर को तर्पण से पितरों को मिलेगी शांति