कमलनाथ की इमरती देवी पर टिप्पणी के बाद शिवराज सरकार के मंत्री ने कहा रखैल

By दिनेश शुक्ल | Oct 19, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश के अनुपपुर से भाजपा प्रत्याशी और शिवराज सरकार में मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी की पत्नी को लेकर अभद्र टिप्पड़ी की है। वायरल हो रहे वीडियो में मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने अनूपपुर से कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह कुंजाम की पत्नी को रखैल बताया है। दरअसल, विश्वनाथ सिंह ने चुनाव आयोग में दिए हलफनामे में पहली पत्नी का नहीं, अपनी दूसरी पत्नी राजवती का जिक्र किया था। पहली पत्नी की मौत के बाद विश्वनाथ सिंह ने राजवती से ही शादी की थी। जिसको लेकर मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने अभद्र टिप्पणी करते हुए उनकी दूसरी पत्नी को रखैल बताया है। 

इसे भी पढ़ें: कमलनाथ की महिला विरोधी टिप्पणी शर्मनाक, कांग्रेस माफी मांगे: मायावती

पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने रविवार को डबरा की चुनावी सभा में शिवराज सरकार की मंत्री इमरती देवी को आइटम कहा था। विवाद बढ़ा तो कमलनाथ ने कहा कि आइटम अपमानजनक शब्द नहीं है। विधायक का नाम नहीं याद आ रहा था इसलिए ऐसा बोल दिया। उधर, इमरती देवी ने जवाब में कहा- वो (कमलनाथ) बंगाल का आदमी है, वो महिला का सम्मान क्या जाने। कुर्सी जाने से पागल हो गए हैं। तो वही मुख्यमंत्री सहित पूरी भाजपा ने नारी अपमान को लेकर सोमवार को मौन व्रत कर धरना दिया। यही नहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कमलनाथ को पार्टी के सभी पदों से हटाने की माँग की है। वही अब अनूपपुर से भाजपा प्रत्याशी बिसाहूलाल ने कांग्रेस प्रत्याशी की पत्नी को लेकर अभद्र टिप्पड़ी किए जाने के बाद राजनीतिक महौल और गरमा गया है। नेता महिलाओं के लिए जिन शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं, उससे यहां की राजनीति का स्तर साफ दिखाई दे रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने रविवार को शिवराज कैबिनेट की इमरती देवी को "आइटम' कहा था। तो सोमवार को मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह कुंजाम की पत्नी को रखैल बताया है।

प्रमुख खबरें

AISA अध्यक्ष Neha Bora ने Jantar Mantar प्रदर्शन जारी रखने का दिया संदेश

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, घटस्थापना और पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

Mansukh Mandaviya से मिले पैरा निशानेबाज, Asian Para Games चयन में PCI पर लगाया पक्षपात का आरोप

Nandigram में BJP की ऐतिहासिक जीत, हसीन रानी रथ ने Congress के मिलन प्रधान को हराया