जीएसटी दर में कटौती के बाद मारुति ने ईको एम्बुलेंस के दाम 88 हजार रुपये घटाये

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 18, 2021

नयी दिल्ली। मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने शुक्रवार को कहा कि उसने अपने ईको वैन के एम्बुलेंस संस्करण की कीमत 88,000 रुपये घटाकर 6,16,875 रुपये (दिल्ली में एक्स-शोरूमम कीमत) कर दी है। इस प्रकार के वाहनों पर जीएसटी में कटौती के अनुरूप दाम कम किये गये हैं। ईको एम्बुलेंस पर जीएसटी दर को 28 प्रतिशत से घटाकर 12 प्रतिशत कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: केरल में कोरोना वायरस के 11,361 नए मामले, 90 से अधिक मरीजों ने तोड़ा दम

यह संशोधित कीमत अधिसूचना की तारीख 14 जून से प्रभावी है। वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग ने 14 जून को कोविड संबंधित 18 उत्पादों की आपूर्ति के मामले में जीएसटी दर में कमी को अधिसूचित किया था। इसमें हैंड सैनिटाइजर, पल्स ऑक्सीमीटर, परीक्षण किट, एम्बुलेंस और थर्मामीटर शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास

ICC पर America ने लगाए कड़े वित्तीय प्रतिबंध, अदालत को बताया राजनीतिक रूप से प्रेरित