Cyclone Freddie के बाद अब अफ्रीका के दक्षिणी हिस्से पर मंडरा रहा है बाढ़ का खतरा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 16, 2023

ब्लांटायर। विध्वंसकारी तूफान और मूसलाधार बारिश के चार दिन के कहर से बेहाल स्थानीय समुदाय और राहत कर्मी अब चक्रवात फ्रेडी के गुजर जाने के बाद की परेशानियों से जूझ रहे हैं। मलावी और मोजाम्बिक में इस चक्रवात ने 250 से ज्यादा लोगों की जान ली है और हजारों की संख्या में लोग बेघर हुए हैं। चक्रवात फ्रेडी बुधवार को निष्प्रभावी हो गया, लेकिन मौसम निगरानी केन्द्रों ने चेतावनी दी है कि प्रभावित देशों में अभी भी बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। अधिकारियों ने बताया वित्तीय राजधानी ब्लांटायर सहित दक्षिणी मलावी में कम से कम 225 लोगों की मौत हुई है। करीब 88,000 लोग अभी भी बेघर हैं और क्षेत्र के कई हिस्सों से अभी भी संपर्क टूटा हुआ है।

इसे भी पढ़ें: 4 दिन से संसद सत्र में आउटपुट 0, जो काम जापान कर सकता है क्या वो हम नहीं कर सकते?

मलावी के राष्ट्रपति लजारस चकवेरा ने 14 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। मोजाम्बिक में प्रशासन ने बताया कि शनिवार से अभी तक कम से कम 53 लोगों की मौत हुई है जबकि 50,000 से ज्यादा लोग बेघर हुए हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि मानव की वजह से हुए जलवायु परिवर्तन से चक्रवातीय गतिविधियों की आवृत्ती में कमी आयी है और वे अधिक भीषण हुई हैं। हाल ही में समाप्त हुए ला-नीना का प्रभाव दुनिया भर पर होता है और उसके कारण हाल के वर्षों में क्षेत्र में चक्रवातों की आवृत्ती बढ़ी है। चक्रवात फ्रेडी ने फरवरी से ही अफ्रीका के दक्षिणी हिस्से में कहर बरपाया है।

प्रमुख खबरें

Winter Skin Care: बिना मेकअप के पाएं ग्लोइंग स्किन, स्किनिमलिज्म से सर्दियों में निखारें त्वचा

Gemini 3 Pro VS ChatGPT 5.2: 2025 के AI रेस में कौन आगे? आपके लिए बेस्ट चुनाव का विश्लेषण

Pakistan ने चोरी से ईरान को परमाणु...पुतिन-बुश की 24 साल पुरानी सीक्रेट चैट आई सामने

दोस्ती में दरार डालने की कोशिश, पेंटागन ने अरुणाचल पर भारत को चेताया, चीन बुरी तरह बौखलाया