Watch Video: World Cup में भारतीय टीम की हार के बाद ड्रेसिंग रुम में खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाने पहुंचे PM Modi

By रितिका कमठान | Nov 20, 2023

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की हार हुई है। आईसीसी वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में आकर ट्रॉफी हासिल करने से भारतीय टीम सिर्फ एक कदम पहले पीछे रह गई। वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की हार के बाद जहां पूरा देश दुख में डूबा दिखा वहीं खुद खिलाड़ी भी अपने आंसूओं को बहने से नहीं रोक सके। 

रवींद्र जडेजा ने शेयर किया फोटो

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने मैच हारने के बाद ड्रेसिंग रूम का एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस फोटो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खिलाड़ियों के साथ बातचीत करते हुए नजर आ रहे है। जडेजा ने लिखा हमारा टूर्नामेंट बहुत अच्छा था लेकिन कल हम हार गए। हम सभी दुखी हैं लेकिन हमारे लोगों का समर्थन हमें आगे बढ़ा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल का दौरा किया जो विशेष और बहुत प्रेरणादायक था।

इसी दौरान का एक फोटो भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी ने भी शेयर किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मोहम्मद शमी ने लिखा कि दुर्भाग्य से कल हमारा दिन नहीं था। मैं पूरे टूर्नामेंट के दौरान हमारी टीम और मेरा समर्थन करने के लिए सभी भारतीयों को धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं विशेष तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभारी हूं पीएम का आभारी हूं जिन्होंने ड्रेसिंग रूम में आकर हमारा उत्साह बढ़ाया। हम वापसी करेंगे।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर