RCB को हराने के बाद बोले रसेल- ''मेरे लिए कोई भी मैदान बड़ा नहीं''

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 06, 2019

बेंगलुरू।रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग में शुक्रवार को एक बार फिर पावर हिटिंग का जबर्दस्त नमूना पेश करने वाले कोलकाता नाइट राइडर्स के हरफनमौला आंद्रे रसेल ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि उनके लिए कोई भी मैदान बड़ा है।रसेल ने केवल 13 गेंदों पर एक चौके और सात छक्कों की मदद से नाबाद 48 रन बनाये और बेंगलोर के पांच विकेट पर 205 रन के बड़े स्कोर को भी बौना बना दिया। 

इसे भी पढ़ें: RCB की लगातार पांचवीं हार के बाद बौखलाए कोहली, गेंदबाजों की क्लास लगाई

केकेआर को आखिरी चार ओवर में 66 रन चाहिए थे और तब रसेल ने जिम्मेदारी संभाली और पांच गेंद शेष रहते ही टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया। रसेल ने कहा, ‘‘मुझे दूसरे खिलाड़ियों से अच्छा साथ मिलता है और मैं भी लय में हूं। ज्यादा विस्तार से बताने की जगह मैं मैदान में ऐसा कर के दिखाना चाहूंगा।’’

इसे भी पढ़ें: CSK- KXIP की टीम होगी आमने-सामने, कप्तानी शैली का होगा मुकाबला

चार मैचों में तीसरी जीत मिलने से खुश टीम के कप्तान दिनेश कार्तिक ने भी रसेल की तारीफ की।उन्होंने क्रीज पर रसेल से बातचीत के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘ मुझे लगता है आप ऐसे खिलाड़ी से ज्यादा बात नहीं करते है। वह मैदान में आकर टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहते हैं।’’

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह