Delhi के बाद Kerala में भी मिला Monkeypox का केस, UAE से केरल लौटा शख्स पाया गया पॉजिटिव

By अभिनय आकाश | Sep 18, 2024

केरल स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि राज्य के उत्तरी मलप्पुरम जिले में इलाज करा रहे 38 वर्षीय व्यक्ति में मंकीपॉक्स (एमपॉक्स) संक्रमण की पुष्टि हुई है। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने फेसबुक पोस्ट के जरिए जानकारी देते हुए कहा कि हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात से राज्य में आया यह व्यक्ति पहले से ही एमपॉक्स के लक्षणों के साथ एक अस्पताल में भर्ती था। 

इसे भी पढ़ें: Kerala सरकार ने चार अक्टूबर से विधानसभा का सत्र आहूत करने का निर्णय लिया

जॉर्ज ने विदेश से आने वाले लोगों से अनुरोध किया कि वे किसी भी लक्षण के बारे में उन्हें सूचित करें और जल्द से जल्द उपचार लें। उन्होंने कहा कि लक्षण दिखने पर व्यक्ति ने एहतियाती कदम उठाते हुए खुद को अपने परिवार से अलग कर लिया था और फिलहाल वह मंजेरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। व्यक्ति के नमूने जांच के लिए भेजे गए और बुधवार को रिपोर्ट में उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

इसे भी पढ़ें: Kerala: निपाह वायरस को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, 13 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने से राहत

डब्ल्यूएचओ ने पिछले महीने अफ्रीका के कई हिस्सों में इसकी व्यापकता और प्रसार को देखते हुए दूसरी बार एमपॉक्स को अंतरराष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल (पीएचईआईसी) घोषित किया था। एमपॉक्स संक्रमण आम तौर पर केवल पीड़ित तक सीमित रहता है। यह दो से चार सप्ताह तक रहता है और इसके रोगी आमतौर पर चिकित्सा देखभाल से स्वस्थ हो जाते हैं। यह संक्रमित रोगी के साथ लंबे समय तक और निकट संपर्क में रहने से फैलता है। 

प्रमुख खबरें

Parvinder Jhota का पार्थिव शरीर PGI Chandigarh से Mansa पहुँचा, उमड़ा समर्थकों का हुजूम

High Uric Acid कंट्रोल करने के लिए दाल न छोड़ें, डाइट में शामिल करें ये 3 चीजें

BSF, SSB और पुलिसकर्मियों के लिए Bengal में शुरू होगा Seema Mitra पुरस्कार

Yemen में तेज संघर्ष और नागरिक मौतों के बीच Saudi Arabia ने 5 मिसाइलें नष्ट कीं