दिल्ली के बाद अब गोवा में आतिशी के हाथ AAP की कमान, मिली बड़ी जिम्मेदारी

By रेनू तिवारी | Jul 26, 2025

आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को शुक्रवार को पार्टी की गोवा इकाई का प्रभारी नियुक्त किया गया। वह पंकज गुप्ता की जगह लेंगी जो फिलहाल अस्वस्थ हैं। पार्टी की प्रमुख रणनीतिकार और राष्ट्रीय नेतृत्व का एक प्रमुख चेहरा आतिशी से संगठनात्मक मामलों की देखरेख करने और 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले तटीय राज्य में आप की उपस्थिति को मजबूत करने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें: जम्मू में गोलीबारी में युवक की मौत के मामले की मजिस्ट्रेट से जांच के आदेश

आप ने 2017 के विधानसभा चुनावों के दौरान गोवा में अपनी चुनावी राजनीति की शुरुआत की थी और 2022 के चुनावों में दो सीटें वेलिम और बेनौलिम पर जीतहासिल की। पार्टी दिल्ली और पंजाब से आगे अपना आधार बनाने का प्रयास कर रही है। आप अपनी राष्ट्रीय विस्तार योजनाओं में गोवा को एक महत्वपूर्ण राज्य के रूप में देखती है। आतिशी दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता भी हैं।

वहीं दूसरी तरफ दिल्ली में भी सियारी जंग जारी है। भाजपा सरकार को घेरने के लिए आप चौतरफ प्रयार कर रही है। आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को दावा किया कि शालीमार बाग और शाहदरा में झुग्गी बस्तियों को ध्वस्तीकरण नोटिस जारी किए गए हैं। पार्टी ने भाजपा के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार पर शहर के गरीबों के साथ विश्वासघात करने और अपने चुनावी वादों से मुकरने का आरोप लगाया।

भाजपा या दिल्ली सरकार की ओर से इन आरोपों पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, विपक्ष की नेता आतिशी ने कहा, "भाजपा ने झुग्गीवासियों को 'जहाँ झुग्गी, वहीं मकान' का वादा करते हुए कार्ड बाँटे। यहाँ तक कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आश्वासन दिया था कि वैकल्पिक आवास के बिना किसी भी झुग्गी बस्ती को नहीं तोड़ा जाएगा। फिर भी, छह महीने के भीतर, शहर भर में झुग्गियों को ध्वस्त कर दिया गया है। अब, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अपने निर्वाचन क्षेत्र में, दो झुग्गी बस्तियों को नोटिस दिए गए हैं।" 

प्रमुख खबरें

Somnath Mandir की अद्भुत कहानी: जब चंद्रमा को मिला श्राप, Lord Shiva ने ऐसे की रक्षा

SEBI का Risk Alert: Unlisted Shares में Online Trading से डूब सकता है आपका सारा पैसा!

Cyber Fraud पर Amit Shah का कड़ा रुख, 1930 Helpline को AI से मजबूत करने का आदेश

पुरानी T-shirt का ये कमाल का Kitchen Hack बचाएगा पैसा, हफ्तों तक Fresh रहेंगी हरी सब्जियां