पूर्वी लद्दाख के बाद अब भूटान में चीन की घुसपैठ, सैटेलाइट इमेज से हुआ बड़ा खुलासा, भारत के लिए चिंता की बात

By अभिनय आकाश | Nov 18, 2021

पूर्वी लद्दाख के बाद चीन द्वारा भूटान में अवैध गांव बनाए जाने की खबर है। भूटान में 25 हजार एकड़ में ये गांव बसाए गए हैं। चीन के चारोंं अवैध गांव भारतीय सीमा के बेहद नजदीक हैं।  चीन के भूटान में बसाए गांव सैटेलाइट तस्वीरों में कैद हो गए। भूटान चीन के बीच इस जमीन को लेकर पुराना विवाद है। ओपन सोर्स अकाउंट डेट्रस्फा की तरफ से चीन द्वारा भूटान में चार गांव बसाने को लेकर बड़ा दावा किया गया है। जानकारों का कहना है कि चीन और भूटान के विवादित क्षेत्र पर चीन का कब्जा भारत के लिए चिंता का विषय है। हालांकि, केंद्र ने इस मामले पर आधिकारिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं की है।

इसे भी पढ़ें: कितनी सफल रही बाइडेन-जिनपिंग की मीटिंग, क्यों नहीं उठा भारत-चीन सीमा विवाद का मुद्दा?

चीन लगातार अपने इंफ्रास्ट्रक्चर को खासतौर से एलएसी के इलाकों के आस-पास बहुत तेजी से बढ़ा रहा है। चीन की रणनीति 600 से ज्यादा गांव बसाने की है। लेकिन गौर करने वाली बात ये है कि चीन के ज्यादातर गांव अभी भी खाली हैं। वहां पर अभी भी लोगों को नहीं रखा गया है। गौरतलब है कि भूटान में जिस इलाके में चीन के निर्माण का दावा किया जाता है उसे 'चिकन नेक' कहा जाता है। इस क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, आर्थिक और अंतर्राष्ट्रीय महत्व बहुत बड़ा है। नतीजतन, सैटेलाइट इमेजरी के आने के बाद नई दिल्ली की चिताएं जरूर बढ़ने वाली है। 

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा