मिसाइल दागने के बाद ईरान ने कहा- हम इराक की संप्रभुता का सम्मान करते हैं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 09, 2020

संयुक्त राष्ट्र। इराक में अमेरिकी सैनिकों के ठिकानों पर मिसाइलें दागने के बाद ईरान ने बुधवार को कहा कि वह इराक की क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करता है। बुधवार तड़के हुए हमले को लेकर इराक ने कहा था कि वह ईरान के राजदूत को तलब करेंगे। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस को लिखे गए पत्र में संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत माजिद तख्त रवांची ने कहा कि उनका देश ‘इराक की स्वतंत्रता, संप्रभुता, एकता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरा सम्मान करता है।’’

इस हमले में इराक या अमेरिका की सेना से कोई हताहत नहीं हुआ। ईरान मिशन की ओर से जारी पत्र में राजनयिक ने कहा, ‘‘ इस अभियान में सैन्य प्रतिष्ठानों का निशाना बनाकर हमला किया गया था इसलिए किसी भी असैन्य व्यक्ति या क्षेत्र में स्थित असैन्य संपत्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रपति ट्रंप ने की शांति की पेशकश, कहा- ईरानी हमले में नहीं हुआ कोई नुकसान

पत्र में ईरान ने कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने को लेकर समर्पित है और वह युद्ध को बढ़ाना नहीं चाहता है। इराक के विदेश मंत्री ने बुधवार को कहा कि वह ईरान के राजदूत को तलब करेंगे क्योंकि मिसाइल हमला इराक की संप्रभुता का उल्लंघन था। इराक पिछले शुक्रवार को हुए अमेरिकी ड्रोन हमले के मामले में अमेरिकी राजनयिक को तलब कर चुका है। इस हमले में ईरान के शीर्ष कमांडर जनरल कासिम सुलेमानी की मौत हो गई थी।

प्रमुख खबरें

पाकिस्तान को आतंकवाद के नतीजे भुगतने होंगे, संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत ने शहबाज़ शरीफ़ को दिया करारा जवाब

Donald Trump ने शेयर किया Shehbaz Sharif का UN भाषण वीडियो, ऑपरेशन सिंदूर पर जताया था आभार

Asian Games में Tilottama Sen और भारतीय तिकड़ी ने 50m राइफल 3P में जीता सिल्वर

UNSC में UNHCR प्रमुख Barham Salih की अपील, संघर्ष रोकें ताकि 11.7 करोड़ विस्थापित लौट सकें घर