Abhishek Bachchan Birthday: Flops के बाद OTT पर बने 'King', जूनियर Bachchan, आज मना रहे 50वां जन्मदिन

By अनन्या मिश्रा | Feb 05, 2026

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन आज यानी की 05 फरवरी को अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिषेक बच्चन को इंडस्ट्री में 25 साल पूरे हो चुके हैं। लेकिन उनका यहां तक का सफर इतना आसान नहीं रहा है। अभिषेक बच्चन ने कई बार असफलताओं का सामना किया, लेकिन अब उनको बेस्ट एक्टर का खिताब मिल गया है। अभिनेता शुरूआत से ही बेहतरीन एक्टर रहे हैं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर अभिनेता अभिषेक बच्चन के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

फिल्मी करियर

अभिषेक बच्चन ने साल 2000 में फिल्म 'रिफ्यूजी' से डेब्यू किया था। अभिषेक के डेब्यू फिल्म से ही उनका करियर उतार-चढ़ाव भरा रहा। हालांकि करियर की शुरूआत में फिल्म 'बंटी और बबली', 'धूम', 'गुरु', 'बोल बच्चन' और 'दोस्ताना' जैसी फिल्मों में अभिषेक बच्चन के अभिनय की सराहना हुई। लेकिन कुछ फिल्मों के चयन पर अभिनेता की आलोचना भी हुई।

ओटीटी पर छाए

थिएटर में कई हिट और फ्लॉप फिल्में देने के बाद अभिनेता अभिषेक बच्चन ओटीटी पर राज कर रहे हैं। उन्होंने ओटीटी पर कई बेहतरीन फिल्में दी हैं, जिनमें से 'घूमर', 'द बिग बुल', 'आई वांट टू टॉक', 'बॉब बिस्वास', 'द बिग बुल', 'दसवीं' और 'कालीधर लापता' शामिल हैं।

ग्रे शेड में छाए जूनियर बच्चन

साल 2010 में आई फिल्म 'रावण' और साल 2011 में फिल्म 'दम मारो दम' में अभिषेक बच्चन ने डार्क और ग्रे शेड वाले रोल चुने। फिल्म 'दम मारो दम' में अभिषेक बच्चन का सख्त पुलिस अफसर वाला रोल दर्शकों को काफी पसंद आया था। वहीं साल 2012 में आई फिल्म 'बोल बच्चन' के जरिए अभिषेक ने यह भी साबित कर दिखाया कि उनके लिए कॉमेडी मुश्किल नहीं है।

प्रमुख खबरें

Asian Games Archery: गणेश मणि रत्नम ने साहिल जाधव को 149-148 से हराया

Odisha Flood: CM Mohan Charan Majhi ने किया हवाई सर्वेक्षण, 1 लाख से अधिक लोग राहत शिविरों में पहुंचे

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

AIIMS Jodhpur के कार्यकारी निदेशक का दिल्ली तबादला, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म