कांग्रेस को लगा एक और झटका, आजाद के बाद आनंद शर्मा ने प्रमुख समिति के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, कही यह बड़ी बात

By अनुराग गुप्ता | Aug 21, 2022

नयी दिल्ली। कांग्रेस को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की संचालन समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आनंद शर्मा ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी को पत्र लिखकर अपना इस्तीफा सौंपा। हालांकि उन्होंने आश्वासन दिया है कि वे कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए प्रचार में हिस्सा लेंगे।

इसे भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में बोले जेपी नड्डा, भारत में चल रहा विश्व का सबसे बड़ा और तेज टीकाकरण अभियान 

आजाद ने भी दिया था इस्तीफा

हाल ही में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने जम्मू-कश्मीर कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। गुलाम नबी आजाद भी जी-23 नेताओं में शुमार हैं, जिन्होंने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पार्टी में सुधार की बात कही थी। कहा जा रहा था कि गुलाब नबी आजाद ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए कांग्रेस के इस प्रस्ताव को ठुकराया था लेकिन बाद में खबर निकलकर आई कि गुलाम नबी आजाद पार्टी से नाराज चल रहे हैं।

प्रमुख खबरें

ECI मार्च पर Delhi Police का एक्शन, Rahul Gandhi और Priyanka समेत 260 लोग हिरासत में लिए गए

Gurugram Bar Association ने कैप्टन Smit Machhar को Ashok Chakra देने की मांग की

Pakistan Cricket Board को बड़ा झटका, Broadcast Rights तय कीमत से आधी रकम पर बिके

ठाणे MACT ने मेट्रो साइट हादसे में मृतक मजदूर के परिजनों को 34.54 लाख रुपये मुआवजा देने का दिया आदेश