किरकिरी के बाद पाक ने मलीहा लोधी को हटाकर अकरम को UN में बनाया विशेष दूत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 01, 2019

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने सोमवार को मलीहा लोधी को हटाकर मुनीर अकरम को संयुक्त राष्ट्र में देश का स्थाई प्रतिनिधि नियुक्त किया है। एक दिन पहले ही प्रधानमंत्री इमरान खान अमेरिका से लौटे हैं जहां उन्होंने पिछले सप्ताह संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने पहले भाषण में कश्मीर का मुद्दा उठाया था।

विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा, ‘‘राजदूत मुनीर अकरम को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में डॉ मलीहा लोधी की जगह पाकिस्तान का स्थाई प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।’’ हालांकि मलीहा लोधी को हटाने की कोई वजह नहीं बताई गयी है।

प्रमुख खबरें

Russia Ukraine War: यूक्रेन का पारा हाई, 1000 ड्रोन से रूस पर हमला!

Nutrifresh दक्षिण भारत में 150 एकड़ फार्म के लिए 225 करोड़ रुपये करेगी निवेश

8 दिन की CBI रिमांड खत्म, Mahadev App मामले में सौरभ चंद्राकर 19 नवंबर तक जेल में रहेगा

Omar Abdullah ने अश्विनी वैष्णव को लिखा पत्र, अनंतनाग में मांगा वंदे भारत का स्थायी स्टॉप