ज्ञानवापी के बाद श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा को लेकर कोर्ट में दायर हुई याचिका, ईदगाह मस्जिद परिसर को सील करने की मांग

By अभिनय आकाश | May 17, 2022

जबकि सभी की निगाहें वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर-ज्ञानवापी मस्जिद परिसर पर हैं, ऐसे में मथुरा के शाही ईदगाह का मसला भी अब गहराने लगा है। वाराणसी ज्ञानवापी मस्जिद की तर्ज पर मथुरा की शाही ईदगाह के सर्वे की मांग की जा रही है। इस संबंध में मथुरा की जिला अदालत में प्रार्थना पत्र दिए गए। कोर्ट ने सुनवाई की तारीख एक जुलाई तय की है। वहीं अब ईदगाह मस्जिद परिसर को सील करने के लिए भी मथुरा की अदालत में एक याचिका दायर की गई है। हिंदू याचिकाकर्ता की तरफ से दावा किया गया है कि अगर परिसर को सील नहीं किया गया तो गर्भगृह और अन्य पुरातात्विक मंदिर के अवशेष क्षतिग्रस्त या हटाए जा सकते हैं। 

ईदगाह मस्जिद का सर्वे कराने की भी मांग।

आवेदन "मस्जिद परिसर में हिंदू कलाकृतियों और प्राचीन धार्मिक शिलालेखों के अस्तित्व" का निर्धारण करने के लिए "ज्ञानवापी मस्जिद की तर्ज पर" साइट के मूल्यांकन के लिए एक वकील आयुक्त की मांग करता है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा श्री कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद से संबंधित सभी मामलों को चार महीने के भीतर निपटाने का निर्देश दिए जाने के एक दिन बाद, सिविल जज (सीनियर डिवीजन), मथुरा की अदालत में आवेदन दायर किया गया था।

प्रमुख खबरें

Dollar के मुकाबले Rupee 23 पैसे मजबूत, शुरुआती कारोबार में 96.65 पर पहुंचा

केरलम विधानसभा सत्र में सदन की वैधता का मुद्दा उठाएगी BJP, राजीव चंद्रशेखर ने दी चेतावनी

Kerala High Court का रेलवे को आदेश: Nilambur Nanjangud रेल लाइन की DPR 14 अक्टूबर तक करें तैयार

अन्याय के राजा का अनोखा विरोध... European Parliament में लगी डोनाल्ड ट्रंप की न्यूड विवादित सुनहरी मूर्ति, दुनिया भर में मचा हड़कंप | Golden Naked Trump Statue