एक-एक कर कौन बांग्लादेश के छात्र नेताओं को ठोक रहा है, हादी के बाद अब सिकंदर को सिर पर मारी गोली

By अभिनय आकाश | Dec 22, 2025

छात्र नेता उस्मान हादी की मौत के कुछ दिनों बाद, सोमवार को बांग्लादेश में एक अन्य नेता को गोली मार दी गई। डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित की पहचान मोतालेब शिकदर के रूप में हुई है, जिसे खुलना में हमलावरों ने सिर पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। अखबार ने सोनाडांगा मॉडल पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी (जांच) अनिमेष मंडल के हवाले से बताया उपद्रवियों ने सुबह करीब 11:45 बजे उसके सिर पर निशाना साधकर गोली चलाई और उसे गंभीर हालत में खुलना मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने बताया कि मोतलेब खतरे से बाहर हैं और गोली उनके कान के एक तरफ से अंदर घुसी, त्वचा को भेदते हुए दूसरी तरफ से निकल गई।

इसे भी पढ़ें: मैं लौट...बांग्लादेश बवाल में कूदी शेख हसीना, बयान ने मचा दिया बवाल

हादी को आपातकालीन चिकित्सा उपचार के लिए 15 दिसंबर को बांग्लादेश से हवाई मार्ग से सिंगापुर जनरल अस्पताल (एसजीएच) के न्यूरोसर्जिकल गहन चिकित्सा इकाई में ले जाया गया। सिंगापुर के विदेश मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान में कहा, एसजीएच और राष्ट्रीय न्यूरोसाइंस संस्थान के डॉक्टरों के अथक प्रयासों के बावजूद, हादी ने 18 दिसंबर 2025 को अपनी चोटों के कारण दम तोड़ दिया।

प्रमुख खबरें

China Nepal Floods: सीमावर्ती इलाकों में बाढ़ से 359 मौतें, 288 भारतीय लापता

Varalakshmi Vrat 2026: वरलक्ष्मी व्रत पर बरसेगी मां की असीम कृपा, जानें Importance और कलश स्थापना के नियम

Raksha Bandhan 2026: 28 अगस्त को भद्रा मुक्त शुभ मुहूर्त, जानें Rakhi बांधने का सटीक Time और Rituals

China ने Tibet Nepal Border पर जारी किया लेवल 4 अलर्ट, अवरोधक झील से बाढ़ का खतरा