अर्धशतक के बाद शिखर धवन ने कहा, अब मैं भी दौड़ में शामिल हो गया हूं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 11, 2020

पुणे। भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में तेज तर्रार अर्धशतक के बाद कहा कि वह फिर से दौड़ में शामिल हो गये हैं और दूसरे सलामी बल्लेबाज पर फैसला करना टीम प्रबंधन का ‘सिरदर्द’ है। धवन के संक्षिप्त प्रारूप में फार्म में लौटने से भारतीय टीम प्रबंधन और कप्तान विराट कोहली के सामने सिरदर्द होगा कि वे फार्म में चल रहे तीन सलामी बल्लेबाजों - लोकेश राहुल और रोहित शर्मा - में किसका चयन करें। बहरहाल, आस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले यह टीम के लिये अच्छी चीज है। 

इसे भी पढ़ें: पुणे में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 78 रनों से रौंदा, 2-0 से जीती सीरीज

धवन ने शुक्रवार की रात मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं खुश हूं और संतुष्ट हूं कि मुझे दो मौके मिले और इनका फायदा उठाया। बाकी कोचों और कपतान के ऊपर है, तो उनकी सरदर्दी मैं क्यूं लूं?’’ दिल्ली के बल्लेबाज को लगता है कि बायें हाथ का बल्लेबाज होना उनके लिये अच्छा है। उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित रूप से बायें हाथ का बल्लेबाज होना फायदेमंद है क्योंकि इससे गेंदबाजों की लाइन एवं लेंथ में खलल पड़ता है और इसका अपना असर पड़ता है।’’

प्रमुख खबरें

राष्ट्राध्यक्षों द्वारा हिंदी गाने गाकर सांस्कृतिक जुड़ाव की रणनीतिक

UP Rain: मौसम तंत्र कमजोर पड़ने से भारी बारिश थमी, नदियां उफान पर

साहित्यकार Om Prakash Jha बोले, राष्ट्रीय एकता का सशक्त संदेश देती हैं दीनदयाल की पुस्तकें

Pushkar Singh Dhami का कांग्रेस पर हमला, भ्रम फैलाने के लिए झूठ का सहारा ले रही पार्टी