‘उत्पीड़न’ बंद होने के बाद प्रधानमंत्री की इच्छानुसार जनसेवा जारी रखूंगा: चिदंबरम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 24, 2019

नयी दिल्ली। आईएनएक्स मीडिया मामले में गिरफ्तार पूर्व वित्त मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने अपने जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से भेजे गए शुभकामना संदेश का उल्लेख करते हुए मंगलवार को कटाक्ष किया और कहा कि जांच एजेंसियों की ओर से ‘उत्पीड़न’ बंद किये जाने के बाद वह मोदी की इच्छा अनुसार जनता की सेवा जारी रखेंगे।चिदंबरम की तरफ से उनके परिवार ने प्रधानमंत्री के शुभकामना संदेश वाले पत्र को पूर्व वित्त मंत्री के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर करने के साथ टिप्पणी पोस्ट की। 

इसे भी पढ़ें: जब अधिकारियों ने कोई गलती नहीं की तो फिर चिदंबरम कैसे जिम्मेदार: मनमोहन

चिदंबरम ने कहा, ‘‘वर्तमान में मुझे परेशान किया जा रहा है। यह उत्पीड़न खत्म होने के बाद मैं अपने लोगों के बीच वापस लौटूंगा। आप और मैं लोगों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’ गौरतलब है कि आईएनएक्स मीडिया मामले में पी चिदंबरम को पिछले दिनों अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। इन दिनों वह तिहाड़ में बंद हैं।

प्रमुख खबरें

UNGA में China ने संरक्षणवाद को नकारा, Han Zheng बोले- विकास से ही संभव है शांति

Delhi के सुखदेव विहार में तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो चालक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा