भारत के चंद्रयान 2 के बाद अब पाकिस्तान भी भेजेगा अपना पहला अंतरिक्ष यात्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 16, 2019

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ने कहा है कि वह अपने घनिष्ठ सहयोगी चीन की मदद से 2022 तक अपना पहला अंतरिक्ष यात्री भेजने की योजना बना रहा है। पाकिस्तान के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने रविवार को बताया कि अंतरिक्ष यात्री के चयन की प्रक्रिया 2020 में शुरू होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में पाकिस्तान और भारत के बीच अगर सहयोग होता है, तो ये क्षेत्र के लिए फायदेमंद होगा।

न्यूज इंटरनेशनल ने फवाद के हवाले से बताया कि पाकिस्तान के अंतरिक्ष मिशन में चीन सहयोग करेगा। उन्होंने कहा कि शुरुआत में 50 लोगों का चयन किया जाएगा, जिसके बाद इस सूची में से2022 में 25 लोगों का चुनाव किया जाएगा और इनमें से सिर्फ एक व्यक्ति को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक अंतरिक्ष यात्री के चयन में पाकिस्तान की वायु सेना की अहम भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में पाकिस्तान और भारत के बीच अगर सहयोग होता है, तो ये क्षेत्र के लिए फायदेमंद होगा।

इसे भी पढ़ें: J&K को लेकर गृह मंत्रालय ने की अहम बैठक, अमित शाह और NSA भी रहे मौजूद

फवाद ने कहा कि सोवियत रूस के बाद एशिया का दूसरा देश है, जिसने अपना रॉकेट 1963 में अंतरिक्ष में भेजा। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान का अंतरिक्ष विज्ञान शिक्षा केंद्र देश में अंतरिक्ष विज्ञान को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा रहा है। पिछले साल पाकिस्तान ने चीन के लॉन्च व्हीकल का इस्तेमाल करके दो स्वदेशी उपग्रह को कक्षा में प्रक्षेपित किया था।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह