भारत के बाद अभ 4 दिवसीय दौरे पर चीन पहुंचे श्रीलंका के राष्ट्रपति, BRI-हंबनटोटा समेत कई मुद्दों पर चर्चा

By अभिनय आकाश | Jan 15, 2025

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके एक महीने में दूसरी बार चीन दौरे पर पहुंचे है। इस बैठक में दिसानायके का चीन के उच्च नेतृत्व से मिलने के साथ राजनीतिक शख्सियतों से भी मिलने का कार्यक्रम है। श्रीलंका के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, इस दौरे के जरिये चीन और श्रीलंका के द्विपक्षीय संबंधों को और गहराई मिलेगी। पिछले साल सितंबर में राष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करने के बाद से दिसानायक की यह दूसरी विदेश यात्रा है। सबसे पहले उन्होंने भारत की यात्रा की थी। चीन के अपने दौरे के दौरान दिसानायक राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ दोनों देशों के आपसी हितों के संबंध में द्विपक्षीय वार्ता करेंगे तथा चीनी प्रधानमंत्री ली क्विंग एवं चीन की नेशनल पीपुल्स कांग्रेस की स्थायी समिति के अध्यक्ष झाओ लेजी से भी मुलाकात करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: जिनपिंग ने फोन कर कहा- मुझे अपना गांव घुमा दो...गुजरात यात्रा को लेकर पीएम मोदी ने किया सबसे बड़ा खुलासा

एक समय भारत के कटु आलोचक रहे दिसानायक अपनी पहली विदेश यात्रा पर दिल्ली आए थे। दिसंबर में अपनी भारत यात्रा के दौरान, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। दिसानायक ने चीन का परोक्ष संदर्भ देते हुए भारत को आश्वासन दिया कि श्रीलंका अपने क्षेत्र का इस्तेमाल ऐसे तरीके से नहीं होने देगा जो भारत के हितों के लिए हानिकारक हो।

प्रमुख खबरें

IPL 2026: SRH कप्तान पैट कमिंस ने अपनी वापसी पर दिया बड़ा अपडेट, जानें क्या कहा?

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है

Career Tips: Engineering की इन दो Branch में क्या है फर्क, Career के लिए कौन है बेहतर