कमलेश तिवारी के बाद राम मंदिर के पक्ष में बयान देने वाले ये शख्स भी निशाने पर

By अभिनय आकाश | Oct 25, 2019

हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी हत्याकांड के आरोपियों से पूछताछ में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे हैं। इन सब के बीच एक चौंकाने वाली बात सामने आई है कि निशाने पर सिर्फ कमलेश तिवारी ही नहीं थे बल्कि कई और लोग भी शामिल थे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की तो कई चौंका देने वाले खुलासे हुए। प्राप्त जानकारी अनुसार  शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी भी उनके निशाने पर थे।

इसे भी पढ़ें: तिवारी हत्याकांड में गिरफ्तार हुआ था Zomato का डिलिवरी ब्वाय, अब कंपनी ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि राम जन्मभूमि पर फिल्म बनाने और राम मंदिर के पक्ष में बोलने की वजह से रिजवी निशाने पर थे। गौरतलब है कि रिजवी को पहले भी हत्या की धमकियां मिल चुकी हैं। वसीम रिजवी और कई अन्य नेताओं के भी निशाने पर होने के खुलासे के बाद जांच एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं। जांच एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं।

प्रमुख खबरें

Swachh Survekshan में इंदौर को मिले सर्वाधिक अंक, पुष्यमित्र भार्गव बोले जारी हो स्कोरकार्ड

Jaipur Literature Festival में जुटेंगे Simi Garewal और Vishal Bhardwaj, 14 जनवरी से होगा आगाज

Spain Parliament ने बेदखली रोकने और Housing Reforms के नए नियमों को दी मंजूरी

NITI Aayog की रिपोर्ट: PLI Scheme के 70 प्रतिशत क्षेत्रों में तय लक्ष्यों के अनुसार प्रगति