कर्नाटक के बाद वाराणसी पहुंचा हिजाब का मामला, प्रिंसिपल ने कहा ड्रेसकोड सभी के लिए है

By अमित मुखर्जी | Feb 22, 2022

शिवपुर स्थित एक इंग्लिश मीडियम स्कूल में हिजाब को लेकर छात्रों ने प्रोटेस्ट किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चों को समझा बुझा मामले को शांत कराया। बताया जा रहा हैं कि कुछ मुस्लिम छात्राएं बुर्का पहनकर स्कूल आ रही थी। जिसका कुछ छात्रों ने विरोध किया था। इसकी शिकायत प्रिंसिपल से की गयी थी। प्रिंसिपल निर्मला राठौर ने बताया हमारे स्कूल में ड्रेस कोड पूरी तरह लागू हैं।

किसी को भी किसी स्कूल ड्रेस के बिना इंट्री नही हैं। कुछ लड़कियों के द्वारा बुर्के के इस्तेमाल की बात आयी थी। लेकिन वो स्कूल के बाहर पहने कोई मनाही नही हैं। फिलहाल अब कोई मामला नही हैं। वही पुलिस का कहना हैं की बिना वजह मामले को तूल दिया जा रहा था। छात्राओं का कहना है कि ड्रेस कोड सभी के लिए होना चाहिए। जब शिकायत की गयी तो सुनवाई नही हुई। इसलिए प्रोटेस्ट करना पड़ा। फिलहाल मामला अब शांत हैं।

प्रमुख खबरें

CM Yogi Adityanath ने बांटे सरकारी नियुक्ति पत्र, बोले 6 माह में देंगे 1 लाख और नौकरियां

Kangana Ranaut ने Kriti Sanon के नए विज्ञापन पर साधा निशाना, पहनावे पर उठाए सवाल

प्रिय नरेंद्र के दोस्त ने निभाई पक्की यारी, पेरिस में खुलेगा पहला बड़ा हिंदू मंदिर

चेन्नई में International Airport की जरूरत बरकरार, CM Vijay ने रद्द किया Parandur, नए विकल्प पर विचार