लोकसभा चुनावों के बाद उत्तर प्रदेश में सरकार बनाना है कांग्रेस का लक्ष्य: राहुल गांधी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 11, 2019

लखनऊ। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी का लक्ष्य लोकसभा चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश में पार्टी की सरकार बनाने का है। राहुल ने अपनी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा तथा ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ यहां रोड शो के दौरान जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि अगर इस देश का कोई दिल है तो यह उत्तर प्रदेश है। अब मैंने प्रियंका और (ज्योतिरादित्य) सिंधिया जी को यहां का महासचिव बनाया है। मैंने कहा है कि उत्तर प्रदेश में जो सालों से अन्याय हो रहा है, उसके खिलाफ इन दोनों को लड़ना है और प्रदेश में न्याय वाली सरकार लानी है।

उन्होंने कहा कि इनका लक्ष्य लोकसभा में जरूर है, मगर इनका लक्ष्य विधानसभा में कांग्रेस की सरकार बनाने का है। हम यहां पर फ्रंट फुट पर खेलेंगे। बैक फुट पर नहीं खेलने वाले हैं। जब तक यहां कांग्रेस पार्टी की विचारधारा की सरकार नहीं बनेगी, तब तक सिंधिया जी, प्रियंका और मैं चैन से नहीं बैठेंगे। हम उत्तर प्रदेश में युवाओं, गरीबों और किसानों की सरकार लाएंगे। जोरदार स्वागत के लिये सभी का दिल से धन्यवाद करते हुए राहुल ने राफेल मामले पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक बार फिर घेरा। उन्होंने कहा देश के चौकीदार ने उत्तर प्रदेश और बाकी प्रदेशों से पैसा चोरी किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि चौकीदार ने वायुसेना से पैसा चोरी किया है। 

इसे भी पढ़ें: लखनऊ में राहुल, प्रियंका और सिंधिया की गूंज, रोड शो के जरिये ताकत दिखाने की कोशिश

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आज आप अखबार पढ़िये। उसमें साफ लिखा है कि नरेन्द्र मोदी ने (राफेल खरीद सौदे में) समानान्तर बातचीत की। मोदी जी ने भ्रष्टाचार के क्लॉज (धारा) को मिटाया और अनिल अम्बानी को 30 हजार करोड़ रुपये का फायदा पहुंचाया। इससे पहले, उन्होंने राफेल मामले पर प्रधानमंत्री के खिलाफ नारे भी लगवाये।

प्रमुख खबरें

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow