महाराष्ट्र के बाद UP में भी होगी बड़ी हेरफेर! राजभर का दावा- सपा के कई विधायक और सांसद पाला बदलने को तैयार

By अंकित सिंह | Jul 03, 2023

महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रम ने पूरे देश में एक नई चर्चा छेड़ दी है। महाराष्ट्र में जो कुछ भी हुआ उसका असर उत्तर प्रदेश और बिहार में भी हो सकता है। इन दोनों ही राज्यों की राजनीति भी तेज हो गई है। इन सबके बीच ओमप्रकाश राजभर ने बड़ा दावा किया है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी के कई विधायक और सांसद हमारे और भाजपा के संपर्क में हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कई इनमें से अखिलेश यादव के रवैये से नाराज चल रहे हैं। 2022 का विधानसभा चुनाव अखिलेश यादव के साथ लड़ने वाले राजभर अब उन पर जबरदस्त तरीके से हमलावर रहते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Maharashtra में राजनीतिक उठापकट के बीच संजय राउत का दावा, अब कुछ ही दिनों के लिए सीएम हैं एकनाथ शिंदे

बिहार में चर्चा

पिछले तीन-चार दिनों की घटनाओं का विश्लेषण करें तो कई राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण घटनाएं घटी हैं, जो संकेत दे रही हैं कि बिहार में भी महाराष्ट्र जैसा राजनीतिक संकट हो सकता है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि नीतीश कुमार एक बार फिर एनडीए में वापसी कर सकते हैं। गौरतलब है कि नीतीश कुमार ने पिछले साल अगस्त में बीजेपी के साथ गठबंधन तोड़ लिया था और महागठबंधन से हाथ मिला लिया था। नीतीश कुमार की अपनी पार्टी के विधायकों के साथ आमने-सामने की बैठक ने भी सबका ध्यान खींचा है और उनके अगले कदम पर सस्पेंस बरकरार रखा है। नीतीश कुमार ऐसा जल्दी करते नहीं हैं। दावा किया जा रहा है कि जदयू के सांसद और विधायक नीतीश के महागठबंधन में जाने से नाराज हैं। जब अमित शाह ने लखीसराय का दौरा किया, तो नीतीश कुमार ने शाह के दौरे से दो दिन पहले अपने सभी विधायकों के साथ एक-एक बैठक करना शुरू कर दिया।

प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar में Police Encounter के बाद दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार, एक को लगी गोली

Shubman Gill ने रचा इतिहास, Kapil Dev को पछाड़कर बने 3000 Test Runs बनाने वाले चौथे सबसे युवा भारतीय

AIADMK नेता Palaniswami ने बारिश से बर्बाद फसल पर 30 हजार रुपये मुआवजे की मांग की

Rishikesh में Jagga समेत गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार, जबरन वसूली का था आरोप