महुआ मोइत्रा के बाद डीएमके नेता ने भी बिहारियों को लेकर दिया विवादित बयान, बताया कम बुद्धिमान

By अंकित सिंह | Jul 30, 2021

तमिलनाडु सरकार में मंत्री और डीएमके नेता केएन नेहरू ने बिहार और बिहारी को लेकर विवादित बयान दिया है। नेहरू ने ऐसा बयान दिया है जिसके बाद आने वाले दिनों में विवाद खड़ा हो सकता है। दरअसल, केएन नेहरू ने बिहार के लोगों पर नस्लीय टिप्पणी की है। विभिन्न समाचार पोर्टल पर प्रकाशित खबर के मुताबिक के नेहरू ने कहा कि बिहारी तमिलों की तुलना में कम बुद्धिमान होते हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि बिहारियों के पास ज्यादा दिमाग नहीं होता फिर भी तमिलों से नौकरी छीन कर उन्हें दी गई। 

 

इसे भी पढ़ें: महुआ मोइत्रा ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे को कहा 'बिहारी गुंडा', गर्म हुई बिहार की सियासत


अपने बयान में उन्होंने यह भी कहा कि जब लालू यादव रेल मंत्री पद पर थे तब उन्होंने बिहारियों को खूब नौकरी पर रखा था। केएन नेहरू का यह बयान सोशल मीडिया पर रखो वायरल हो रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार के नेहरू ने 25 जुलाई को तिरुचिरापल्ली में डीएमके कार्यालय द्वारा आयोजित एक एंप्लॉयमेंट कैंप में भाषण दे रहे थे। इसी भाषण के दौरान के नेहरू ने यह बातें कहीं हैं। इस बयान को लेकर विवाद बढ़ सकता है। हाल में ही भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने तृणमूल कांग्रेस के सांसद महुआ मोइत्रा पर उन्हें बिहारी गुंडा कहने का आरोप लगाया था।

प्रमुख खबरें

कभी रहा शिवसेना का गढ़, आज है AIMIM का मजबूत किला, दिलचस्प हुआ औरंगाबाद का सियासी खेल, उद्धव और शिंदे में आमने-सामने की लड़ाई

Congress ने पंजाब की 4 सीट पर घोषित किए उम्मीदवार, लुधियाना से अमरिंदर सिंह राजा वारिंग को दिया टिकट

Bihar: डिप्रेशन में हैं बीजेपी के लोग, तेजस्वी यादव का तंज- फ्लॉप हो चुकी है 400 की फिल्म

Money laundering case: सुप्रीम कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में Jharkhand के पूर्व सीएम Hemant Soren की अंतरिम जमानत याचिका पर ईडी से जवाब मांगा