IMF और विश्वबैंक अधिकारियों से मिलने के बाद पाकिस्तान ने की इतने करोड़ो की मांग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 27, 2019

बीजिंग। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने यहां शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) और विश्वबैंक प्रमुख के साथ अलग-अलग मुलाकात की। उन्होंने पाकिस्तान को वित्तीय संकट से निकालने की कोशिशों पर चर्चा की।

आर्थिक संकट से जूझ रहा पाकिस्तान पुराने कर्ज की बकाया किस्तों के भुगतान के लिये आईएमएफ से आठ अरब डॉलर के सहायता पैकेज की मांग कर रहा है। पाकिस्तान के अखबारों के अनुसार खान ने दूसरे बेल्ट एंड रोड फोरम से इतर आईएमएफ की प्रबंध निदेशक क्रिस्टिन लगार्ड और विश्वबैंक की मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रिस्टालिना जियॉर्जिवा से मुलाकात की।

इसे भी पढ़ें: मसूद अजहर पर किसी के ‘दबाव’ में नहीं आएगा पाकिस्तान: विदेश मंत्रालय

लेगार्ड ने मुलाकात के बाद ट्वीट किया कि वह खान के साथ बैठक कर खुश हैं जिसमें पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को संकट से उबारने के लिये विस्तृत नीतिगत पैकेज पर चर्चा हुई। जिओ न्यूज के अनुसार, आईएमएफ का एक दल जल्दी ही पैकेज पर आगे की बातचीत के लिये पाकिस्तान की यात्रा करने वाला है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह