सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद बोले नीतीश, हम समान विचारधारा वाले लोग, लालू ने कहा- बीजेपी को हटाकर देश बचाना है

By अभिनय आकाश | Sep 25, 2022

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजद प्रमुख लालू यादव ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की है। नीतीश-लालू की सोनिया संग मुलाकात का मुख्य मकसद 2024 के आम चुनावों में भाजपा का मुकाबला करने के लिए विपक्षी दलों को एकजुट किया जा सके। विपक्षी एकता बनाने के लिए गांधी के 10 जनपथ आवास पर बैठक को बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि कांग्रेस और कुछ क्षेत्रीय दलों के बीच मतभेदों को सुलझाने के प्रयास जारी हैं। अगस्त में बिहार में सरकार बनाने के लिए भाजपा से नाता तोड़ राजद और कांग्रेस से हाथ मिलाने के बाद पहली बार नीतीश कुमार और सोनिया गांधी की मुलाकात हुई है। इस बैठक में 2024 लोकसभा चुनाव में विपक्षी एकजुटता पर चर्चा की गई है। सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि हम समान विचारधारा के लोग हैं। वहीं लालू ने बीजेपी को हटाकर देश बचाने की बात कही।

इसे भी पढ़ें: जब चौधरी देवीलाल ने 1977 और 1989 में विपक्षी दलों को एक मंच पर किया था खड़ा, क्या पिता की तरह सभी को एकजुट कर पाएंगे चौटाला?

इनैलो की सम्मान दिवस रैली' के बाद नीतीश कुमार लालू यादव को साथ लेकर दस जनपथ पहुंचे थे। इस मुलाकात से पहले राजद सुप्रीमो लालू यादव ने बीजेपी के सफाए की बात कही थी। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए बिहार के सत्तारूढ़ महागठबंधन पर हमला करने को लेकर अमित शाह पर भी निशाना साधा था। बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह बीते दिनों दो दिन के बिहार दौरे पर थे। जहां उन्होंने महागठबंधन और नीतीश-लालू को जमकर निशाने पर लिया था।  

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी