एक रात बाद जीवित हो उठी मुर्दाघर के फ्रीजर में रखी लाश, जानिए क्या है पूरी घटना

By चेतन त्रिपाठी | Nov 22, 2021

क्या आप ने कभी सुना है कि कोई व्यक्ति जिसे डॉक्टर मर हुआ घोषित कर चुके हो वो अचानक से जी उठे अगर नहीं तो हम आपको आज एक ऐसी ही घटना के बारे बताने जा रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये कोई काल्पनिक कहानी नहीं है बल्कि ऐसा सच मे हुआ है। एक सड़क दुर्घटना का शिकार हुए एक युवक जिसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था,अस्पताल के मुर्दाघर के फ्रीजर में एक रात रहने के बावजूद जिंदा पाया गया है। 


क्या है पूरा मामला

 

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में हुए एक्सीडेंट में श्रीकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत में उन्हें एक निजी क्लिनिक ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया शव को शुक्रवार को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मृतक के परिवार वालों के इंतजार में शव को मुर्दाघर में रखा दिया। परिवार के लोगों के पहुंचने के बाद जब जब पुलिस की एक टीम शव परीक्षण के लिए कागजी कार्रवाई शुरू करने के लिए आई, तो वह शव जीवित पाया गया।


क्या कह रहे हैं डॉक्टर


इस हैरतअंगेज मामले में चिकित्सा अधीक्षक राजेंद्र कुमार ने कहा, "आपातकालीन चिकित्सा अधिकारी ने उसकी जांच की। उसे जीवन के कोई लक्षण नहीं मिले और इसलिए उसे मृत घोषित कर दिया।" आपको बता दें कि पुलिस पता कर रही है कि किन डॉक्टरों की लापरवाही से जीवित व्यक्ति को मृत घोषित किया गया है। आपको बता दें अभी भी मृत घोषित किया गया व्यक्ति कोमा में है।


All the updates here:

प्रमुख खबरें

Olympic Ice Hockey में Team Canada का तूफान, France को 10-2 से रौंदकर मचाया तहलका।

IND vs PAK मैच में हार का डर? बीच में ही स्टेडियम छोड़कर निकले PCB चीफ Mohsin Naqvi

T20 World Cup: भारत से हार के बाद पाकिस्तान में गुस्सा, प्रशंसकों ने टीम पर उठाए सवाल

IND vs PAK: महामुकाबला बना एकतरफा, Team India ने Pakistan को 61 रन से धोकर 8-1 की बढ़त बनाई।