By अभिनय आकाश | May 14, 2025
बेंगलुरु में व्हाइटफील्ड पुलिस ने एक 26 वर्षीय तकनीकी विशेषज्ञ को अपने पीजी आवास की बालकनी से पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। छत्तीसगढ़ के शुभांशु शुक्ला के रूप में पहचाने जाने वाले आरोपी शहर की एक आईटी कंपनी में काम करते थे। यह घटना 9 मई को प्रशांत लेआउट में रात करीब 12.30 बजे हुई, जब पूरा देश 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता का जश्न मना रहा था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पास के एक पीजी में रहने वाले लोग नारे सुनकर घबरा गए और उन्हें किसी संभावित खतरे का अंदेशा हुआ। पड़ोसी पीजी के एक युवक ने इस घटना को अपने फोन पर रिकॉर्ड कर लिया और 112 डायल करके पुलिस को सूचित किया।
एक अन्य घटना में नवाज नाम के एक व्यक्ति को बेंगलुरु पुलिस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करने के लिए गिरफ्तार किया, जिसमें उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के घर पर बम से हमला करने का आह्वान किया था। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के दौरान वायरल हुए इस वीडियो में सवाल उठाया गया था कि पाकिस्तान ने प्रधानमंत्री के आवास पर बम क्यों नहीं गिराया।