भांडुप में बस दुर्घटना: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मृतकों के परिजन को अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

By रेनू तिवारी | Dec 30, 2025

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई के भांडुप इलाके में सोमवार रात ‘बेस्ट’ की बस की चपेट में आने से चार लोगों की मौत होने पर दुख व्यक्त किया तथा मृतकों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि भांडुप इलाके में बस की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई तथा नौ अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों में तीन महिलाएं शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: ठाकुर जी का बुलावा, पर भीड़ का खतरा! बांके बिहारी ने भक्तों से जताई 5 जनवरी तक दूरी बनाने की गुजारिश

इस बीच, महानगरपालिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब बस भांडुप (पश्चिम) रेलवे स्टेशन के बाहर पीछे की ओर ले जाई जा रही थी। फडणवीस ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया तथा इसमें मारे गए लोगों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया और मृतकों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘राज्य सरकार मृतकों के कानूनी वारिसों को पांच-पांच लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी।’’ इस बीच कांग्रेस की मुंबई इकाई की अध्यक्ष एवं लोकसभा सदस्य वर्षा गायकवाड़ ने इस दुर्घटना की जांच की मांग की है। उन्होंने कहा, ‘‘यह बेहद दुखद है। खराब बस, अप्रशिक्षित चालक और ‘बेस्ट’ में सुधार करने के लिए निवेश से कतरा रहा प्रशासन रोजाना कई जिंदगियों को जोखिम में डाल रहा हैं। हम इस घटना की संपूर्ण जांच की मांग करते हैं।

प्रमुख खबरें

संदीप रेड्डी वंगा के भाई प्रणय ने समीक्षकों को ललकारा, बोले दम है तो रिलीज के बाद Spirit को खत्म करके दिखाएं

BRICS के जरिए भारत का ऐतिहासिक कूटनीतिक दर्जा बहाल करे मोदी सरकार, Congress ने दी सलाह

अयोध्या में भव्य Deepotsav की तैयारियां शुरू, प्रशासन ने सुरक्षा और स्वच्छता पर दिए सख्त निर्देश

China Southern Airlines छह साल बाद 21 सितंबर से ग्वांगझू और New Delhi के बीच शुरू करेगी नियमित उड़ान सेवा