अफीम के बाद अब लहसुन भी बनेगा मंदसौर की पहचान, सरकार करेगी ब्रॉडिंग

By दिनेश शुक्ल | Jan 11, 2021

मंदसौर। अफीम के बाद अब मध्य प्रदेश का मंदसौर जिला लहसुन के मामले में भी अपनी पहचान बनाने जा रहा है। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में अफीम के साथ ही मसाला फसलों का उत्पादन बड़ी मात्रा में होता है। इसमें लहसुन प्रमुख है। जिले में हर साल लगभग 1 लाख 82 हजार मीट्रिक टन से अधिक लहसुन का उत्पादन होता है। जो प्रदेश में तीसरे नंबर पर है। प्रदेश सरकार ने भी मसाला उत्पाद में केवल मंदसौर के लहसुन को शामिल किया है।

इसे भी पढ़ें: सोन नदी में नाव पलटने से महिला सहित दो बच्चे डूबे, बचाव कार्य जारी

प्रशासन द्वारा मंदसौर लहसुन का एक ब्रांड लोगो तैयार कर किसानों के माध्यम से ही इसे देश, विदेशों में एक्सपोर्ट किया जाएगा, इससे  किसानों को लाभ होगा। वही मंदसौर जिले को लहसुन उत्पादक के रूप में देश-विदेश में नई पहचान मिलेगी। मंदसौर के लहसुन की विशेषता पर प्रकाश डाले तो यहाँ का लहसुन अन्य जगह के लहसुन से तीखा व लंबे समय तक चलता है। किसानों द्वारा पैकेजिंग पर थोड़ा-सा ध्यान दिया जाए तो इसकी मांग में और तेजी आ सकती है।

 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में अब तक 41 जिलों में 1500 पक्षियों की मौत, 18 जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि

इसके लिए उद्यानिकी विभाग खेती में रखने वाली सावधानी, फसल निकालने के बाद खेत में ही उसे किस तरह तैयार करना है, इन सबकी जानकारी किसानों को देगा। साथ ही प्रशासन मंदसौर लहसुन का ब्रांड व लोगो तैयार करेगा। यह काम करीब डेढ़ माह में हो जाएगा। इसके बाद इसे देश-विदेश में भेजा जाएगा। प्रदेश में सबसे अधिक लहसुन का उत्पादन रतलाम में 26576 हेक्टेयर में होता है। दूसरे नंबर पर नीमच है जहां 22000 हेक्टेयर में लहसुन होता है। तीसरे नंबर पर मंदसौर आता है। यहां 18211 हेक्टेयर में लहसनु का उत्पादन किया जाता है।

 

इसे भी पढ़ें: विधायक किसी भी पार्टी का हो, हम तो विकास के लिए काम करते हैं: विष्णुदत्त शर्मा

इसलिए खास है... मंदसौर का लहसुन

व्यापारी संतोष गोयल ने बताया कि मंदसौर के लहसुन देश में सबसे अच्छी होती है इसलिए इसकी मांग अधिक रहती है। यह ज्यादा सफेद, कड़क एवं 15 माह तक चलता है। गुजरात का लहसुन छोटा होता है, उसमें डंडी लंबी रहती है। वही उत्तर प्रदेश के लहसुन में काली मूंछ रहती है। राजस्थान का लहसुन 7 से 8 माह में खराब होने लगता है इसलिए मध्य प्रदेश के मंदसौर में उगाया जाने वाला लहसुन सबसे बेहतर है।

प्रमुख खबरें

पश्चिम बंगाल में TMC को बड़ा झटका, Sushmita Dev समेत 3 पूर्व सांसद BJP में शामिल

West Bengal में BJP का कुनबा बढ़ा, TMC छोड़ Sushmita Dev समेत तीन पूर्व सांसदों ने ली सदस्यता

Mamata को Calcutta High Court से बड़ी राहत, TMC के Bank Accounts पर शर्तों संग हटी रोक।

Sharad Pawar-Shinde मुलाकात पर MVA में घमासान, Sanjay Raut बोले - गद्दारों को सम्मान