Jan Gan Man: Pakistan, Afghanistan के बाद Bangladeshi Hindus पर हो रहा अत्याचार, अगला नंबर किस देश के हिंदुओं का होगा?

By नीरज कुमार दुबे | Aug 07, 2024

बांग्लादेश में शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देकर देश छोड़ने के बाद हुई हिंसा में कई हिंदू मंदिरों, घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में तोड़फोड़ की गई, महिलाओं पर हमला किया गया तथा अवामी लीग पार्टी से जुड़े दो हिंदू नेताओं की हत्या कर दी गई। जिन जिलों में धार्मिक अल्पसंख्यकों और उनके घरों या व्यवसायों पर हमला किया गया, उनमें पंचगढ़, दिनाजपुर, रंगपुर, बोगुरा, सिराजगंज, शेरपुर, किशोरगंज, पश्चिम जशोर, मगुरा, नरैल, दक्षिणपश्चिम खुलना, पटुआखली, सतखीरा, मध्य नरसिंगडी, तंगैल, उत्तर पश्चिम लक्खीपुर, फेनी, चटगांव और हबीगंज शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: निरंकुशता के कारण हसीना का ऩिष्कासन

अश्विनी उपाध्याय ने कहा कि मिशन 2047 के तहत कट्टरपंथी भारत, नेपाल, श्रीलंका, भूटान और म्यांमार पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि घटिया नियम कानूनों को तत्काल नहीं बदला गया तो 2047 में भयानक नरसंहार हो सकता है। उन्होंने कहा कि मुगलों ने तलवार के दम पर धर्मांतरण कराया लेकिन हमारे राजाओं ने घर वापसी नहीं कराई। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों ने धर्मांतरण के लिए कानून बनाया लेकिन सरकारों ने घर वापसी के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण को बढ़ावा देने के लिए अनेक कानून और योजनाएं हैं लेकिन घर वापसी के लिए एक भी नहीं है।

प्रमुख खबरें

Wednesday Remedies: बुधवार और गणपति पूजा का खास कनेक्शन, संकटनाशन स्तोत्र से दूर होगी हर समस्या

KPSC Recruitment Scam: कर्नाटक और Ahmedabad में ED की बड़ी कार्रवाई, 22 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

NEET प्रोटेस्ट से चर्चा में आए Abhijeet Dipke को NDA का न्योता, क्या छोड़ेंगे नो-पॉलिटिक्स वाला स्टैंड?

Zohran Mamdani ने New York में Broadway नाटकों के मुफ्त टिकट के लिए जारी किया बहुभाषी वीडियो