पीकू के बाद फिर साथ काम करेंगे दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन, पढ़ें पूरी डिटेल

By रेनू तिवारी | Apr 05, 2021

दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन हॉलीवुड फिल्म, द इंटर्न के भारतीय रूपांतरण के लिए फिर से एक साथ काम करने के लिए तैयार है। रीमेक का निर्देशन अमित रविन्द्रनाथ शर्मा द्वारा किया जाएगा और सुनीर खेतरपाल और दीपिका द्वारा निर्मित किया जाएगा। दीपिका ने फिल्म की घोषणा करने के लिए इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर साझा किया। उन्होंने  लिखा, "मेरे सबसे खास सह-कलाकार के साथ फिर से सहयोग करने के लिए मैं बहुत ज्यादा खुश हूं।

इसे भी पढ़ें: विक्की कौशल के बाद गायक अभिजीत सावंत कोरोना से संक्रमित 

आपको बता दें कि बिग बी और दीपिका पादुकोण  ने शूजीत सरकार की 2015 में आयी  फिल्म पीकू में साथ काम किया था। अभिताभ बच्चन ने फिल्म में एक पिता की भूमिका निभाई थी और बेटी की भूमिका में दीपिका नजर आयी थी। उनकी बॉन्डिंग को आलोचकों और दर्शकों ने काफी सराहा। 

प्रमुख खबरें

“भारतीय प्रतिभा का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा, ट्रंप प्रशासन को करारा जवाब देकर भारत ने लूटी दुनिया की वाहवाही

Sexual Harassment Case: Delhi Court ने Brij Bhushan Sharan Singh को जवाब दाखिल करने के लिए दिया अतिरिक्त समय

West Bengal bypoll: नंदीग्राम में BJP की हासिरानी रथ 49922 वोटों से आगे

नरेंद्र मोदी ने आपातकाल...दिल्ली आने वाली ट्रेनें रद्द होने पर भड़के अभिजीत दीपके, सौरव दास बोले- बादशाह इतना डर गए हैं कि...