Trump ने PM मोदी के बाद नेतन्याहू को दिया धोखा! अमेरिका के डबल गेम से दुनिया के देश अलर्ट

By अभिनय आकाश | Jun 25, 2025

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को वही धोखा दिया है जो उन्होंने कुछ समय पहले पीएम मोदी को दिया था। डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल के जरिए अपने कट्टर दुश्मन ईरान के परमाणु ठिकानों को उड़वाया और फिर इजरायल पर ही अपनी नारागजी जाहिर करने लग गए। इजरायल पिछले कई दिनों से अपने दम पर ईरान से लड़ रहा है। इजरायली सेना लड़ाकू विमान लेकर तेहरान तक घुस गई। लेकिन आखिरी के एक दिन में अमेरिका ने अपने कुछ बॉम्बर्स ईरान में भेज दिए और पूरी जंग का क्रेडिट खुद ही लेने लग गए। हैरानी की बात ये है कि अमेरिका के जो बॉम्बर्स ईरान में परमाणु फैसिलिटी को उड़ाकर आए हैं, वो भी इजरायल की मदद से वहां पहुंचे हैं। लेकिन डोनाल्ड ट्रंप ने इसे ईरान पर अमेरिका की जीत घोषित कर दिया है। 

इसे भी पढ़ें: तेहरान पर मिसाइल दाग नेतन्याहू का ट्रंप को दो टूक जवाब, हमले तो नहीं रुकेंगे

इजरायल इस समय कुछ वैसा ही महसूस कर रहा होगा, जैसा कुछ समय पहले भारत कर रहा था। ट्रंप ने जो पीएम मोदी और भारत के साथ किया था अब ठीक वही नेतन्याहू और इजरायल के साथ कर दिया। ट्रंप ने ऑपरेशन सिंदूर का पूरा क्रेडिट खाया। भारतीय सेना ने अपनी ताकत से पाकिस्तान को धूल चटाई थी और उसे सीजफायर की भीख मांगने पर मजबूर किया था। लेकिन इसकी सारी वाहवाही डोनाल्ड ट्रंप ने लूटनी चाही। पीएम मोदी ने तो डोनाल्ड ट्रंप को आईना दिखा दिया। 

इसे भी पढ़ें: Israel पर भड़के ट्रंप, चेतावनी देते हुए कहा- अपने पायलटों को तुरंत घर वापस बुलाओ

नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के साथ संघर्ष रोकने में मध्यस्थ की भूमिका निभाने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे को खारिज करते हुए उनसे कहा कि भारत और पाकिस्तान ने बिना किसी मध्यस्थता के अपनी सेनाओं के बीच सीधी बातचीत के बाद पिछले महीने सैन्य कार्रवाई रोकी थी। पीएम मोदी ने तो ट्रंप को आईना दिखा दिया और अब इजरायल को भी यही करना होगा।  लेकिन ट्रंप ने अब भारत की तरह ही इजरायल की पीठ में भी खंजर मारा है। 

प्रमुख खबरें

Lucknow में Shubman Gill और Ishan Kishan का शतकीय तूफान, Afghanistan के सामने 403 रनों का पहाड़

World Cup में Kylian Mbappé का धमाका, Giroud को पछाड़ बने France के Top Scorer

Share Market में Tata Motors पर बिकवाली का दबाव, Investors के अरबों रुपये डूबे

Bihar कैबिनेट का बड़ा फैसला: निवेश को रफ्तार, नियोजित शहरी विकास को मिलेगी नई उड़ान