Prabhasakshi NewsRoom: Kejriwal का स्टाइल Rahul Gandhi ने भी अपनाया! ED पर अपने यहां छापेमारी की योजना बनाने का आरोप लगाया

By Neeraj Kumar Dubey | Aug 02, 2024

आपने शराब घोटाला मामले में जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी को अक्सर यह कहते सुना होगा कि हमें ईडी पकड़ने वाली है, हमारे यहां सीबीआई छापा मारने वाली है, अब उस नेता को गिरफ्तार किया जायेगा, अब उस नेता को जेल में डाला जायेगा। ऐसे दावे करके आम आदमी पार्टी और उसके नेता विक्टिम कार्ड खेलने का काम करते हैं। लगता है अब यही कार्ड राहुल गांधी को भा रहा है इसलिए उन्होंने एक ट्वीट कर दावा कर दिया है कि उनके यहां ईडी का छापा पड़ने वाला है। राहुल गांधी के इस ट्वीट को लेकर सियासी हंगामा भी खड़ा हो गया है। वैसे राहुल गांधी के दावे में कितना दम है यह तो समय आने पर पता चलेगा लेकिन यह भी सत्य है कि राहुल कई मामलों में जमानत पर हैं जिसमें से एक नेशनल हेराल्ड मामला भी है जिसमें हुई कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच ईडी कर रही है। हम आपको बता दें कि इस मामले में राहुल गांधी के साथ ही सोनिया गांधी से भी ईडी पूछताछ कर चुकी है।

इसे भी पढ़ें: संसद में जाति पर जारी सियासी जंग के राजनीतिक मायने को ऐसे समझिए

हम आपको यह भी बता दें कि हाल ही में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा था कि जब भी हम सत्ता में आएंगे तब उन एजेंसियों को खत्म कर देंगे जो विपक्षी नेताओं को निशाना बना रही हैं। अखिलेश यादव ने बगैर किसी का नाम लिए कहा था कि कुछ एजेंसियां विपक्षी नेताओं को बदनाम कर रही हैं। उन्होंने कहा, ‘मैंने पहले भी कहा था कि जब भी हम सत्ता में आएंगे, ऐसी एजेंसियों को खत्म कर देंगे। हमारे लोकतंत्र में किसी को फर्जी मामलों में फंसाने जैसी कोई बात नहीं है।” 

बहरहाल, इसमें कोई दो राय नहीं कि लोकसभा में विपक्ष का नेता बनने के बाद से कांग्रेस नेता राहुल गांधी संसद और सड़क पर मोदी सरकार को घेरने में लगे हैं। संसद के मॉनसून सत्र में वह अब तक विभिन्न मुद्दों पर सरकार से जवाब मांग चुके हैं। 

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें

Delhi Police का निर्देश: 7,000 प्रदर्शनकारियों की आशंका के बीच सुरक्षाकर्मी बरतें संयम