BJP पर बरसे केजरीवाल, कहा- कश्मीर को बर्बाद करने के बाद तोड़ा गठबंधन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 19, 2018

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जम्मू कश्मीर में पीडीपी के साथ गठबंधन तोड़ने के फैसले को लेकर आज भाजपा पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि उसने राज्य को ‘बर्बाद’ कर दिया है। भाजपा द्वारा अपने फैसले की घोषणा किए जाने के बाद केजरीवाल ने कई ट्वीट किए। इनमें उन्होंने नोटबंदी का भी जिक्र किया।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘बर्बाद करने के बाद भाजपा कश्मीर में गठबंधन से बाहर हो गयी। क्या भाजपा ने हमसे यह नहीं कहा था कि नोटबंदी से कश्मीर में आतंकवाद की कमर टूट गयी?तब क्या हुआ?’

उल्लेखनीय है कि भाजपा ने पीडीपी के साथ जम्मू कश्मीर में करीब तीन साल तक गठबंधन सरकार में रहने के बाद सरकार से समर्थन वापसी की आज घोषणा कर दी। भाजपा ने कहा कि राज्य में बढ़ते कट्टरपंथ और आतंकवाद के चलते सरकार में बने रहना मुश्किल हो गया था।

 

प्रमुख खबरें

Jammu and Kashmir: पुंछ में एयरफोर्स के काफिले पर आतंकी हमला, कई जवानों के घायल होने की आशंका

RCB vs GT IPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत, यहां देखें प्लेइंग इलेवन

Prajwal Revanna Sex Scandal: अपहरण मामले में फंसे प्रज्वल के पिता, एचडी रेवन्ना को SIT ने किया गिरफ्तार

20 साल बाद संजय निरुपम की हुई घर वापसी, महायुति को कितना होगा फायदा?