PM Modi US Visit: रूस, यूक्रेन के बाद अब मोदी चले अमेरिका, आ गया US यात्रा का पूरा कार्यक्रम

By अभिनय आकाश | Sep 17, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21-23 सितंबर 2024 के दौरान संयुक्त राज्य अमेरिका की यात्रा पर रहेंगे। इस यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री विलमिंगटन, डेलावेयर में चौथे क्वाड लीडर्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे, जिसकी मेजबानी संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन कर रहे हैं। इस वर्ष क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने के अमेरिकी पक्ष के अनुरोध के बाद, भारत ने 2025 में अगले क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने पर सहमति व्यक्त की है। 

इसे भी पढ़ें: Meloni Wishes Modi: PM मोदी के जन्मदिन पर आया इटली से खास मैसेज, जानें क्या लिखा

न्यूयॉर्क में रहते हुए प्रधानमंत्री 22 सितंबर को भारतीय समुदाय के एक समूह को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री एआई, क्वांटम कंप्यूटिंग, सेमीकंडक्टर और बायोटेक्नोलॉजी के अत्याधुनिक क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच अधिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए अग्रणी अमेरिकी कंपनियों के सीईओ के साथ भी बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री से भारत-अमेरिका द्विपक्षीय परिदृश्य में सक्रिय विचारकों और अन्य हितधारकों के साथ बातचीत करने की भी उम्मीद है।

प्रमुख खबरें

Microsoft निलंबन पर भड़कीं Pramila Jayapal, बोलीं कानूनी प्रवासन व्यवस्था को बर्बाद कर रहा ट्रंप प्रशासन

Nana Patekar की मौत दिल का दौरा या कुछ और? पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद गोवा पुलिस ने किया अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज!

West Bengal के Nandigram और Rejinagar उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू

H-1B दुरुपयोग पर अमेरिकी कार्रवाई! Microsoft, Infosys और TCS PERM प्रोग्राम से निलंबित, 30 लाख नौकरियों का दिया हवाला