Air India Tragedy: टाटा के बाद एयर इंडिया का बड़ा ऐलान, विमान हादसे के पीड़ितों को मिलेगी 25 लाख रुपये की राशि

By अभिनय आकाश | Jun 14, 2025

एयर इंडिया ने हाल ही में हुए दुखद हादसे में अपनी जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना और एकजुटता व्यक्त की है। एयरलाइन ने कहा कि इस बेहद कठिन समय में प्रभावित परिवारों की देखभाल और सहायता करने के लिए इसकी ग्राउंड टीमें अथक प्रयास कर रही हैं। अपने चल रहे राहत प्रयासों के हिस्से के रूप में, एयर इंडिया ने प्रत्येक शोक संतप्त परिवार और एकमात्र जीवित बचे व्यक्ति के लिए 25 लाख रुपये के अंतरिम मुआवजे की घोषणा की। यह अंतरिम सहायता टाटा संस द्वारा पहले से ही दिए गए 1 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता के अतिरिक्त है। एयर इंडिया में हम इस त्रासदी से बेहद दुखी हैं। हम पीड़ित परिवारों, प्रियजनों और प्रभावित सभी लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। हम उनके दुख को साझा करते हैं और हर संभव तरीके से उनके साथ खड़े हैं।

इसे भी पढ़ें: विमान दुर्घटना के बाद से अब तक 270 शव अहमदाबाद सिविल अस्पताल लाए गए: चिकित्सक

आईएमए ने अनुरोध किया कि दुर्घटना में जान गंवाने वाले मेडिकल छात्रों और डॉक्टरों के परिवारों को पहले से घोषित वही वित्तीय सहायता, यानी प्रति मृतक 1 करोड़ रुपये, दी जाए। एसोसिएशन ने कहा, "इस तरह का कदम सच्ची एकजुटता को दर्शाएगा और शोक के इस समय में चिकित्सा बिरादरी को बहुत जरूरी आश्वासन प्रदान करेगा।

प्रमुख खबरें

Madhya Pradesh बना अव्वल, दो साल में नष्ट की गई 2.74 लाख किलोग्राम ड्रग्स

Tamil Nadu में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, कई जिलों में स्कूल बंद और बांधों में बढ़ा जलस्तर

Aamir Shaukeen की माफी के बाद Tripura के पीड़ित युवक ने विवाद खत्म करने की बात कही

Shimla के पूर्व SSP Sanjeev Gandhi पर 2.35 लाख रुपये के गबन का केस दर्ज