Maharashtra चुनाव के ऐलान के बाद महायुति सरकार ने पेश किया अपना रिपोर्ट कार्ड, कहा- लाडकी बहिन जैसी योजनाएं से विरोधी भी चकित

By अभिनय आकाश | Oct 16, 2024

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने मुंबई में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान 'महायुति' सरकार का रिपोर्ट कार्ड जारी किया। आरपीआई (ए) प्रमुख और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले भी मौजूद रहे। उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि महिलाओं के लिए हमारी सरकार की लाडकी बहिन जैसी योजनाओं को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया से हमारे विरोधी चकित हैं। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार परिवर्तनकारी योजनाएं लेकर आयी है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई में महायुति के संवाददाता सम्मेलन में कहा कि विपक्षी महा विकास आघाडी (एमवीए) गठबंधन विकास विरोधी दूरदृष्टि से काम करता है। 

इसे भी पढ़ें: Maharashtra Assembly Elections : Jalna में शिवसेना और शिवसेना का रहा है दबदबा, समझिए इस बार के चुनाव में किसे मिलेगी जीत

भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन को कांग्रेस-राकांपा (सपा)-शिवसेना (यूबीटी) के महा विकास अघाड़ी गठबंधन से चुनौती का सामना करना पड़ रहा है, जो लोकसभा चुनाव में अपना प्रदर्शन दोहराने की उम्मीद कर रहा है। लोकसभा चुनाव में विपक्षी एमवीए गठबंधन ने महाराष्ट्र की 48 सीटों में से 31 सीटें जीतीं।

प्रमुख खबरें

PMLA मामले में सुकेश चंद्रशेखर को जमानत, कुल 31 केसों में से अब तक 26 में बेल

Chabahar Port पर भारत ने पलट दी पूरी बाजी, Vikram Misri चले US, Jaishankar ने Iran को लगाया फोन

BOB Jobs 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में 104 पदों पर निकली Vacancy, ग्रेजुएट्स फौरन करें ऑनलाइन आवेदन

Turkey में इजरायली कॉन्सुलेट के पास फायरिंग, 3 हमलावरों को मार गिराया गया