बजट के बाद PM मोदी ने बताया कैसे आएंगे अच्छे दिन, दिया एक्शन प्लान, बताया आगे का विजन

By अभिनय आकाश | Feb 01, 2020

वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को संसद में अपना दूसरा बजट पेश किया। जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य और किसानों के लिए कई योजनाओं का एलान किया गया। जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम बजट 2020 से कैसे आएंगे लोगों के अच्छे दिन इसके बारे में बताया।

इसे भी पढ़ें: बजट के बाद PM मोदी ने बताया कैसे आएंगे अच्छे दिन, दिया एक्शन प्लान, बताया आगे का विजन

पीएम मोदी ने कहा कि किसान की आय दोगुनी हो, इसके प्रयासों के साथ ही, 16 एक्शन प्वाइंट्स बनाए गए हैं जो ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार को बढ़ाने का काम करेंगे। बजट में कृषि क्षेत्र के लिए Integrated approach अपनाई गई, जिससे परंपरागत तौर तरीकों के साथ ही हॉर्टिकल्चर, फिशरीज, एनीमल हस्बेंड्री में वैल्यू एडिशन बढेगा और इससे भी रोजगार बढ़ेगा। टेक्निकल टेक्सटाइल के लिए नए मिशन की घोषणा हुई है। मैनमेड फाइबर को भारत में Produce करने के लिए उसके raw material के ड्यूटी स्ट्रक्चर में रीफॉर्म किया गया है। इस रीफॉर्म की पिछले तीन दशकों से मांग हो रही थी।

आयुष्मान भारत योजना ने देश के हेल्थ सेक्टर को नया विस्तार दिया है। इस सेक्टर में Human resource- डॉक्टर, नर्स, अटेनडेंट के साथ ही मेडिकल डिवाइस मैन्यूफैक्चरिंग का बहुत स्कोप बना है। इसे बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा नए निर्णय लिए गए हैं।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार