अल जवाहिरी की मौत के बाद आतंक की फैक्टरी अलकायदा का अगला चीफ कौन? 10 मिलियन डॉलर का ईनामी सैफ आदिल का नाम सबसे आगे

By अभिनय आकाश | Aug 02, 2022

अलकायदा के सरगना अल जवाहिरी को अमेरिका ने ढेर कर दिया है। अफगानिस्तान के काबुल में ड्रोन हमले के जरिये अल जावहिरी को मार गिराया गया। लादेन की मौत के बाद अल जवाहिरी अल कायदा का मुखिया बना था। अल जवाहिरी 9/11 समेत कई आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड था। अमेरिकी खुफिया एजेंसी की तरफ से इस बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। अमेरिका की तरफ से काउंटर टेररिज्‍म ऑपरेशन के तहत किया गया। अब ऐसे में सवाल ये उठता है कि जवाहिरी के बाद अल-कायदा का अगला प्रमुख कौन होगा। ओसामा-बिन-लादेन की मौत के बाद अल-जवाहिरी अलकायदा की गद्दी पर बैठा था। अब उसकी भी मौत के बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि इस आतंक की फैक्टरी अलकायदा का अगला चीफ कौन होगा। 

इसे भी पढ़ें: अल जवाहिरी की मौत पर बोले जो बाइडेन- अब इंसाफ हुआ! तालिबानियों ने आतंकी की मौत पर जताया कड़ा विरोध

अल-कायदा नेतृत्व कथित तौर पर तालिबान के साथ एक सलाहकार की भूमिका निभाता हैं। तालिबान शासन के तहत अल-कायदा को अफगानिस्तान में अधिक स्वतंत्रता प्राप्त है, लेकिन वह वास्तविक अधिकारियों को सलाह देने और समर्थन करने तक ही सीमित है। भारतीय उपमहाद्वीप (AQIS) में अल-कायदा के 180 से 400 लड़ाके होने की सूचना है, मुख्य रूप से बांग्लादेश, भारत, म्यांमार और पाकिस्तान से। तालिबान लड़ाकू इकाइयों के बीच व्यक्तिगत स्तर पर एक्यूआईएस सेनानियों का प्रतिनिधित्व किया जाता है। 

प्रमुख खबरें

Ayodhya में NSG रीजनल हब के लिए 26 हेक्टेयर जमीन मुफ्त देगी UP सरकार

MP दौरे पर आएंगे BJP अध्यक्ष Nitin Nabin और Rahul Gandhi, इंदौर में होंगे कार्यक्रम

Nepal Flood: आठ जिलों से और शव मिलने के बाद मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 1,399

दिल्ली कोर्ट से Swatantra Bhardwaj को 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत, पुलिस को दिए जांच के निर्देश