मथुरा में सैन्यकर्मी की मौत के बाद साथी सैनिकों ने किया बेटी का कन्यादान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 09, 2024

उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के मांट क्षेत्र में छुट्टी लेकर बेटी की शादी करने आए सैनिक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, जिसके बाद साथी सैनिकों ने पिता का कर्तव्य निभाते हुए कन्यादान किया।

देवेंद्र के रिश्तेदार नरेन्द्र ने बताया कि बेटी की शादी से ठीक दो दिन पहले पिता की मौत से पूरे घर में कोहराम मच गया और तैयारियां बीच में ही रुक गईं। नरेन्द्र ने बताया कि परिवार के सदस्य सोच-विचार कर रहे थे कि कन्यादान कौन करेगा, इसी बीच जब देवेंद्र की मृत्यु के बारे में उनकी जाट बटालियन के साथियों को पता चला तो उनके कमांडिग अधिकारी ने पांच जवानों को कन्यादान करने के लिए बकला गांव भेजा।

नरेन्द्र ने बताया कि देवेंद्र के साथी सैनिकों सूबेदार सोनवीर सिंह, सूबेदार मुकेश कुमार, हवलदार प्रेमवीर, विनोद और बेताल सिंह ने गांव पहुंच कर न केवल पिता की हैसियत से बेटी का कन्यादान किया बल्कि विवाह की व्यवस्था में भी पूरी मदद की।

प्रमुख खबरें

Tata Sons की शेयर बाजार में Listing के पक्ष में उतरा Shapoorji Pallonji Group

अपनी पार्टी का इतिहास भी नहीं जानते Rahul Gandhi, TMC Symbol Freeze पर Sudhanshu Trivedi का तीखा तंज

TMC के चुनाव चिह्न पर रोक में देरी पर Bengal Congress ने Election Commission की नीयत पर उठाए सवाल

Hardik Pandya अभी 10 ओवर नहीं फेंक सकते: Gautam Gambhir ने Team India में वापसी पर दिया बड़ा बयान