ऋषि के निधन के बाद अब पाकिस्तान ने दिया कपूर खानदान को बड़ा धोखा, जाने पूरा मामला

By रेनू तिवारी | May 04, 2020

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर का  निधन 30 अप्रैल 2020 को हो गया था। जिसके बाद पूरे बॉलीवुड में मातम सा छा गया। ऋषि कपूर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में से एक थे। उनकी लोकप्रियता भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया में हैं। ऋषि कपूर को भारत की तरह ही पाकिस्तान में भी लोग प्यार करते थे। पाकिस्तान से ऋषि कपूर का पुराना नाता रहा है। 

दरअसल पाकिस्तान में बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर के पैतृक घर हैं जिसे 'कपूर हवेली' के  नाम से जाना जाता है। वह हवेली की तरह बनी बहुत ही पुरानी इमारत हैं। बॉलीवुड में कपूर खानदान का दबदबा रहा है। दो साल पहले कपूर परिवार ने पाकिस्तान सरकार से ये निवेदन किया था कि इस हवेली को संग्रालय के तौर पर बना दे। इस मांग को पाकिस्तान सरकार ने कबूल किया था। इस बात की जानकारी ऋषि कपूर ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी थी। 

इसे भी पढ़ें: बाल सफेद, आंखों के नीचे काले दाग, कुछ ऐसा हो गया है नेहा धूपिया का हाल, देखें वीडियो

अब ऋषि कपूर के निधन के बाद ही पाकिस्तान सरकार ने कपूर हवेली को संग्रहालय में बदलने का अपना वादा तोड़ दिया है। पाकिस्तान ने इस वादे को आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए तोड़ दिया है।  2018 में ऋषि कपूर के अनुरोध के बाद, पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के पेशावर के किसा ख्वानी बाजार में 'कपूर हवेली' को एक संग्रहालय में बदलने का फैसला किया था। विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने ऋषि कपूर को आश्वासन दिया था कि पाकिस्तान सरकार अभिनेता के घर को एक संग्रहालय में बदल देगी। 

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court की युवा वकीलों को सलाह, Social Media पर Likes नहीं मुकदमों की तैयारी पर दें ध्यान

भाजपा पश्चिम बंगाल में हारी तो Suvendu Adhikari सबसे पहले छोड़ेंगे पार्टी: Abhishek Banerjee

Commonwealth Kabaddi Championship: भारतीय पुरुष और महिला टीमें धमाकेदार जीत के साथ फाइनल में

उत्तर प्रदेश में बारिश प्रभावितों को तुरंत सहायता और किसानों को मुआवजा देने का CM Yogi ने दिया आदेश