इंदौर में मरीज की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा, अस्पताल में की तोड़फोड़

By दिनेश शुक्ल | May 10, 2021

इंदौर। इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र स्थित एक निजि अस्पताल में रविवार रात को एक युवक की मौत के बाद हंगामें का महौल बन गया। युवक के परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए देर रात अस्पताल में हंगामा कर दिया। उन्होंने कर्मचारियों से झूमाझटकी करते हुए अस्पताल में तोड़फोड़ भी कर दी। वही पुलिस द्वारा हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में ब्लॉक, ग्राम स्तरीय एवं नगरीय वार्ड में संकट प्रबंधन समूह गठन के निर्देश

सीएसपी बीएस परिहार ने बताया कि परिजन कोरोना संक्रमित महू नाका निवासी अमित मोरले (35) को शनिवार शाम अस्पताल में भर्ती कराने पहुंचे थे। परिजनों ने आरोप लगाया कि रविवार शाम तक अमित परिजनों से फोन पर बात कर रहा था। रात लगभग 11 बजे डॉक्टरों ने अमित को मृत घोषित कर दिया। जब परिजनों ने डॉक्टर से मौत का कारण पूछा तो वे भी जवाब नहीं दे पाए। इससे गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में डॉक्टरों से झूमा झटकी की और फिर विवाद करते हुए अस्पताल का दरवाजा तोड़ दिया।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश से 22 सितंबर से विदा हो सकता है Monsoon, IMD ने दी जानकारी

Prayagraj में पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में मुठभेड़ के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार

Shivraj Singh Chouhan ने किया Bihar Flood प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, हर संभव केंद्रीय मदद का भरोसा दिया

Gorakhpur में अंतर-राज्यीय अवैध हथियार गिरोह का पर्दाफाश, Goldy Brar गैंग से जुड़े व्यक्ति समेत 5 गिरफ्तार