हार के बाद डु प्लेसिस बोले, हमने लगातार गलतियां की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2019

साउथम्पटन। खराब फार्म में चल रही दक्षिण अफ्रीका टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने कहा कि तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी टीम लगातार गलतियां कर रही है और यह विश्व कप उनके लिये बुरे सपने की तरह होता जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका को पहले तीनों मैचों में पराजय झेलनी पड़ी। डु प्लेसिस ने भारत से मैच हारने के बाद कहा, ‘‘हमारे ड्रेसिंग रूम में मायूसी है। हम लगातार कोशिश कर रहे हैं लेकिन गलतियां रूक नहीं रही।’’

इसे भी पढ़ें: अधिक जिम्मेदारी के साथ खेलना होगा मैच, विलियमसन बोले- खेलेंगे सही शाट्स

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास स्टेन और एंगिडी होते तो गेंदबाजी बेहतर होती। रबाडा चैम्पियन है लेकिन हमने इतनी शार्ट गेंदबाजी नहीं देखी । इस तरह के प्रारूप में कुछ भी हो सकता है । मौरिस ने अच्छी गेंदबाजी की और बल्ले से भी उपयोगी रहे।’’

प्रमुख खबरें

मोदी का वादा याद दिलाकर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में प्रस्ताव पेश: उमर अब्दुल्ला ने केंद्र से मांगा पूर्ण राज्य का दर्जा

Mandar Hill Harassment Incident | बिहार के टूरिस्ट स्पॉट मंदार हिल पर महिला से बर्बरता और छेड़छाड़, 6 लोगों पर केस दर्ज; वीडियो वायरल

India Vs West Indies 2026 | वेस्टइंडीज़ सीरीज़ में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिए अहम संकेत

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!