चुनावी नतीजों के बाद मुलायम के पोती ने किया योगी का राजतिलक, देखें वीडियो

By अंकित सिंह | Mar 11, 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। चुनावी नतीजों में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा गठबंधन ने शानदार जीत हासिल की है। भाजपा गठबंधन को कुल 273 सीटों पर जीत मिली है। माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से योगी आदित्यनाथ के सिर पर मुख्यमंत्री का ताज सज सकता है। इन सबके बीच मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव ने योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर जीत की उन्हें बधाई दी है। अपना यादव के साथ उनकी छोटी सी बेटी भी मौजूद रही। सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें मुलायम सिंह यादव की पोती मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के माथे पर तिलक लगा रही हैं। वीडियो में दिख रहा है कि अपर्णा की बेटी ने अपनी मां की मदद से योगी को टीका लगाया तो अच्छे मूड में दिख रहे मुख्यमंत्री ने कहा, छोलो जी हो गया...वाह। अपर्णा और उनकी बेटी दोनों मुख्यमंत्री को जीत की बधाई देने पहुंचे थे। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश चुनाव से ठीक पहले अपर्णा यादव ने भाजपा का दामन थाम लिया था। अपर्णा यादव लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रभावित रही हैं। अपर्णा यादव का भाजपा में शामिल होना मुलायम परिवार के लिए बड़ा झटका माना जा रहा था। अपर्णा यादव ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में पार्टी के लिए चुनाव प्रचार भी किया था। 

प्रमुख खबरें

Hyundai भारत में लॉन्च करेगी पहली CNG SUV Bayon, साथ आएगी Toyota Glanza Facelift

Neeru Dhanda ने Asian Games में महिला ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर रचा इतिहास

Pitru Paksha में तर्पण न कर पाने पर अपनाएं जल और काले तिल के ये 5 सरल उपाय

Shakira First Global Concert | पॉप क्वीन शकीरा का ग्लोबल धमाका: भारत में बिल्कुल मुफ्त देख सकेंगे मैड्रिड कॉन्सर्ट, नोट कर लें डेट और टाइम!